कार्यक्रम स्थल पहुंचे कलेक्टर…31 मई को CM करेंगे आमसभा को संबोधित…होगी सौगात की बौझार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह महीने की अंतिम तारीख को मस्तूरी में विकास यात्रा के दौरान विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मस्तूरी में करोड़ों की सौगात भी देंगे। विभिन्न निर्माण कार्यों का एलान भी करेंगे। 31 मई को होने वाले आमसभा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कलेक्टर पी.दयानन्द ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है।
                           मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 31 मई को मस्तूरी विकासखण्ड में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मस्तूरी क्षेत्र में करोड़ों रूपए की विकास कार्य की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।इसके अलावा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामाग्री भी वितरित करेंगे।
                  मुख्यमंत्री की विकास यात्रा और आमसभा की तैयारियों का जायजा लेने आज जिला कलेक्टर पी.दयानन्द ने मस्तूरी का भ्रमण किया। मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।  कलेक्टर पी. दयानंद ने आम सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
                         माालूम हो कि विकासयात्रा में मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड मुख्यालय में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह 31 मई को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर आम सभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित विकासयात्रा और आमसभा के मद्देनजर कलेक्टर पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री की रथयात्रा आम सभा स्थल से सड़क मार्ग और सड़कों के उपर से गुजरने वाली विद्युत लाइन की जानकारी ली। उन्होने सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त करने को कहा।
                     इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत फरिहा आलम सिद्धिकी, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण एम. प्रसाद,  मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी मोनिका वर्मा ,समेअन्य अधिकारी मौजूद थे।
close