प्राइवेट सेक्टर मे मेडिकल हब बन रहा छत्तीसगढ़

Shri Mi
4 Min Read

rrbबिलासपुर।मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोमवार को बिलासपुर में प्रदेश में सबसे बड़े निजी अस्पताल आर.बी. इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साईंस का उद्घाटन किया बिलासा मेडिकल्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा संचालित 450 बिस्तर वाले सर्वसुविधायुक्त आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस संस्थान में गेस्ट्रोएन्ट्रोलाॅजी, रेडियोलाॅजी, ब्लड बैंक, जनरल, मेडिसिन, माॅलीक्यूलर पैथौलाॅजी, कार्डियोलाॅजी, आप्थेलमोलाजी, हिमेटोलाॅजी, डेन्टल केयर, आर्थोंपेडिक, क्रिटिकल केयर, डर्मेटोलाॅजी, ट्रामाकेयर, डायलिसिस, नाक, कान एवं फिजियोथैरिपी, न्यूरोलाॅजी, गला, आब्ट्रैटिक एवं पिडियाट्रिक इन्टरनल मेडिसिन, गायनेकोलाजी, नेफ्रोलाॅजी साइकेट्रिक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                 मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा योजना मंे आने वाले अप्रैल महिने से राज्य के सभी लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों में 50 हजार रूपये तक ईलाज की सुविधा मिलेगी।यह युनिवर्सल हेल्थ स्कीम हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी योजना है, जिसमें राज्य के 60 लाख लोगों का हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनेगा।

                                                  इस मौके पर डाॅ. रमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी चुनौती मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्युदर और कुपोषण में कमी लाना है। केन्द्र और राज्य सरकार के हेल्थ स्कीम के द्वारा गरीब और बीपीएल के व्यक्ति को 01 लाख तक के ईलाज की सुविधा मिलेगी। तब कोई व्यक्ति यह नहीं कह सकेगा कि छोटे-मोटे ईलाज सर्जरी, आपरेशन आदि के लिए 01 लाख रूपये तक खर्च नहीं कर सकता।

                                             कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की 70 प्रतिशत आबादी और दुरस्त अंचल के वंचित एवं शोषित लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा संवेदनशीलता से योजनाएं बनाई गई हैं और नवाचारी योजनाएं लागू की गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रम, चिरायु योजना, हेल्थ स्मार्ट कार्ड जैसे योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने निजी क्षेत्र के अस्पतालों से अनुरोध किया कि छत्तीसगढ़ के सामाजिक व आर्थिक दशा का ख्याल रखते हुए बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का हब बन रहा है, लेकिन आज भी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कमियां हैं। अंधत्व निवारण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव आदि कार्यक्रमों में निजी अस्पतालों की भागीदारी बढ़े।

                                       नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि अंचल को स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। शहर के सभी प्रतिष्ठित डाॅक्टर जिनकी विशिष्ट पहचान स्वास्थ्य के क्षेत्र में है, सभी ने मिलकर बिलासपुर में एक बड़े अस्पताल बनाने का सपना देखा, यह सपना आज साकार हो रहा है। जिससे अंचल के स्वास्थ्य सेवाओं का निस्तार होगा। राज्य बनने के बाद सरकार ने संकल्प लिया कि मुम्बई, दिल्ली में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को छत्तीसगढ़ में लाया जाये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close