रायपुर।राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में गुरुवार को प्राचार्यो व व्याख्याताओ के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है।व्याख्याता शिक्षकों के लिए शासन के आदेश में खुशखबरी है स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में व्याख्याता वर्ग को प्रतिनियुक्ति पर जिला परियोजना अधिकारी और विकास खण्ड परियोजना अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई।
मतलब अब एल्बी संवर्ग के व्याख्याताओं को भी बीईओ,सहायक संचालक या परियोजना के रूप में प्रतिनियुक्ति मिलने का रास्ता साफ होता दिख गया है।
एलबी संवर्ग के व्याख्याता शिक्षक द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी माने जाते हैं।
शासन द्वारा जारी आदेश में टी संवर्ग के चार प्राचार्यो, ई संवर्ग के चार प्राचार्यो, प्रधान पाठक टी संवर्ग के एक सहित छह व्याख्याता संवर्ग के शिक्षको को प्रतिनियुक्ति व प्रशासनिक आधार पर तबादले किये गए है। जिसमे तीन प्रशासनिक आधार पर और 12 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति दी गई है। व्याख्याता वर्ग में एल्बी शिक्षक भी शामिल है।