प्राचार्य पर घूस मांगने का आरोप

Chief Editor
3 Min Read

ghoose ki mangcollectorate final last

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

collectorate finalबिलासपुर— सेंट जेवियर के छात्र ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्राच्रार्य के खिलाफ शिकायत की है। छात्र का आरोप है कि प्राचार्य ने उसे 11 वार्षिक परीक्षा में प्रति विषय पन्द्रह हाजार नहीं देने के कारण फेल कर दिया है। छात्र अपनी मां के साथ जिला कार्यालय के अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

सेंट जवियर में 11 वीं का छात्र राहुल अग्रवाल का आरोप है कि उसे प्राचार्य के इशारे पर वार्षिक परीक्षा में फेल किया गया है। राहुल ने बताया कि वह मध्यम वर्गीय परिवार का है। उसके माता पिता बड़ी मुश्किल से घर चलाते हैं। मेरा अर्धवार्षिक परीक्षा में एक्सीलेंट मार्क थे। लेकिन वार्षिक परीक्षा में सिर्फ इसलिए फेल कर दिया गया कि वह प्राचार्य को 45 हजार रूपए घूस में नहीं दे सका।

राहुल ने बताया कि मेरा वार्षिक पेपर भी ठीक गया था। बावजूद इसके मुझे फेल क्यों किया गया यह मै नहीं समझ पा रहा हूं। उसने बताया कि जब वह इस मामले में प्राचार्य से मिलकर जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि यदि पास होना है तो तीनों विषय के लिए अलग- अलग 15 हजार रूपए देने होंगे। मैने अपने पिता और माता से इस बारे में बताया तो उन्होंने भी प्राचार्य से बातचीत की। प्राचार्य ने उन्हें भी यही उत्तर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं करोगे तो हम तुम्हारे बच्चे को संस्था से निकाल देंगे।

राहुल की मां मीना अग्रवाल ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए संस्था के प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मीना ने बताया कि सेंट जेवियर की इतनी फीस है कि हम उसे ही बड़ी मुश्किल से पूरा कर पाते हैं। उपर से पास होने के लिए इतनी रकम कहां से लाएंगे। मीना ने शिक्षा अधिकारी से भी कर सेंट जेवियर स्कूल की शिकायत की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मीना अग्रवाल ने प्रभारी कलेक्टर को दिये ज्ञापन में यह भी बताया कि संस्था की प्राचार्य का कहना है कि यदि किसी अधिकारी से शिकायत संस्था करोगे तो बच्चे का सीआर बरबाद कर देंगे। फिर कभी वह किसी संस्था में प्रवेश नहीं ले सकता है।.

close