प्रार्थना समय को लेकर चर्च में विवाद.. मामला थाना तक पहुंचा…एक गुट ने लगाया प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—क्रिसमस के दिन चर्च में मारपीट और विवाद का मामला एक बार फिर सामने आया है। डिसाइपल्स ऑफ क्राइस्ट चर्च के दोनों समूह सिविल लाइन थाना पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं दोनों से एक समूह ने स्थानीय प्रशासन पर भी पक्षपात और लापरवाही का आरोप लगाया है।
 
                ठीक क्रिसमस के दिन डिसाइपाल्स ऑफ क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना करने को लेकर दो गुटों में संघर्ष और मारपीट का मामले सामने आया है। दोनों गुट के पादरी प्रार्थना कराने और समय को लेकर एक दूसरे पर पहले तो आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। नौबत मारपीट तक पहुंच गयी। दोनों गुट मामले को लेकर पास में ही सिविल लाइन थाना पहुंच गए। इस दौरान दोनों गुट के लोग अपना अपना पक्ष रखते हुए सही होना बताया। 
 
                जानकारी हो कि डिसाइपल्स ऑफ क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना समय को लेकर दो गुटो में लम्बे समय से विवाद चल रहा है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा है। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया। कोर्ट के निर्देशों को लेकर दोनों गुटो को प्रार्थना का अलग अलग समय भी दिया गया है। बावजूद इसके समय समय पर दोनों गुट के बीच विवाद सामान्य बात हो गयी है। 
          
                      क्रिसमस के दिन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों गुट के पादरियों के हाथ पायी हुई। सिविल लाइन थाना पहुचकर एक गुट ने प्रेयर नहीं करने देने का आरोप लगाया। साथ ही उग्र रूप भी दिखाने का प्रयास किया गया। इसके पहले चर्च में हाथापाई की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराया।
 
                      दोनों में एक गुट ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश की अनदेखी की गयी है। गुट के नेताओं ने स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात और अनदेखी का आरोप लगाया।
close