प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर निगरानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

RASTIE BEMA YOGNA [MANOJ] (3)बिलासपुर—गणेशोत्सव, दुर्गात्सव एवं मोर्हरम में प्रतिमायें ताजिया निर्माण और विर्सजन में सेंट्रल पाल्युशन कंट्रोल बोर्ड, के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   मंथन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गणेश और दुर्गा उत्सव में कृत्रिम मटेरियल अथवा प्लास्टर आफ पेरिस से बनायी गयीं मूर्तियों का उपयोग नही होना चाहिए। इसके लिए अधिकारी कड़ाई से निरीक्षण करें तथा जहां भी ऐसी मूर्तियां बन रही हों और विक्रय हो रही हो, तत्काल कार्रवाई की जाए।

                    कलेक्टर ने कहा कि मिट्टी से बने मूर्तियों में यदि रासायनिक पेन्ट्स लगाया जा रहा है तो इसकों भी जप्त किया जाये। नगरीय क्षेत्रों में मूर्तियों और ताजियों के विसर्जन चिन्हित स्थानों पर ही हो। विसर्जन के बाद सीपीसीबी की गाइड लाइन के अनुसार मलबा निकालकर इसे नियत स्थल पर भेजा जाये।

                                       मालूम हो कि आने दिनों में  गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, ईद-उल-जुहा, गणेश विसर्जन, नवरात्रि, विजया दशमी,दुर्गा विसर्जन,मोहर्रम पर्व का त्यौहार है। जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल स्थापित रहे। इस बात के मद्देनजर कलेक्टर अन्बलंगन पी. कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंथन सभागार में शांति समिति की बैठक 15 सितंबर को लेंगे।

close