फंदे पर झूलती मिली सड़ी गली लाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर—सरकंडा थान क्षेत्र के चिल्हांटी स्थित मुडीखार की जंगल के बीच एक व्यक्ती की फंदे पर सडी गली अवस्था में लाश मिली है। लाश मिलने की खबर से इलाके मे सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रांरभिक जांच में जानकारी मिली की मृतक मोपका का रहने वाला है।

                सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि चिल्हांटी के मुडीखार में एक व्यक्ति के फंदे पर लटकी लाश मिली है। सूचना धानमंडी के चौकीदार बलि सिंह धनवार ने दी। सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस पहुची। लाश कम से कम 8 से 10 दिन पुरानी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान खुटीपारा मोपका निवासी शत्रुघन केंवट के रूप में की गयी है।

              पुलिस जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न आदतन शराबी था । शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे रामायण केंवट को जानकारी दी।  सूचना मिलते ही बेटा घटनास्थल पर पहुंच गया। उसने बताया कि शत्रुघ्न 18 फरवरी को घर से झगडा कर निकला था। फिर घर नहीं लौटा। घर वालों को लगा कि हमेशा की तरह इस बार भी पिता  किसी रिश्तेदार के यहां गए होंगे।

                        मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता को डॉक्टर ने शराब पीने से मना किया था। जिसके चलते शराबखोरी को लेकर उसकी पिता से अक्सर कहासुनी हो जाती थी। 18 फरवरी को भी शराब को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने बेटे की गवाही के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। शत्रुघ्न की हत्या कर पेड़ से टांगा गया है या फिर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बहरहाल इस बात को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

close