फंस गए गुरू.?.नवजोत को जमानत देने चक्कर काट रही बिहार पुलिस ..जिन्न की तरह सामने आया पुराना मामला

BHASKAR MISHRA

इण्डिया वॉल–पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को तलाश करती बिहार पुलिस अमृतसर स्थित घर पहुंची है।  पिछले तीन दिनों से बिहार पुलिस टीम नवजोत सिहं सिद्धू के आवास के बाहर है। लेकिन गुरू की तरफ की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। जानकारी हो कि कटिहार में सिद्धू के खिलाफ दर्ज है। और पुलिस टीम मामले में जमानत देने पहुंची है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

           जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर बिहार पुलिस टीम लगातार संपर्क का प्रयास कर रही है। लेकिन सिद्धु की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, सिद्धू पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान विवादित भाषण देेने का आरोप है। मामले को लेकर कटिहार के वरसोई थाना में मामला दर्ज है।

               सिद्धु पर आरोप है कि उन्होने 16 अप्रैल 2019 को एक चुनावी सभा में विवादित भाषण देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। मजिस्ट्रेट के बयान पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ वरसोई थाने में केस दर्ज है। पुलिस टीम के अनुसार पिछले तीन दिन से गुरू की कोठी का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन सिद्धु की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। बिहार पुलिस दिसंबर माह में भी पूर्व मंत्री को जमानत देने के लिए अमृतसर पहुंची थी।

        बताते चलें कि नवजोत सिंह सिद्धू 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में प्रचार के लिए गए थे। उन्‍होंने कटिहार में कांग्रेस उम्‍मीदवार तारिक अनवर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होने सभा में एक समुदाय विशेष को उकसाने वाली बातें कही।  इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के उल्‍लंघन का केस दर्ज किया था।

             चुनावी भाषण पर सिद्धू बुरी तरह घिर गए थे। विभिन्‍न दलों के नेताओं ने उन पर निशाना साधा था। यहां तक कि खुद कांग्रेस प्रत्‍याशी तारिक अनवर ने उनके बयान से असहमति जताई थी। चुनाव के दौरान कई अन्‍य जगहों पर उनके भाषणों को लेकर विवाद हुआ था।

close