फटकार नहीं….सिम्पलेक्स को करें ब्लैकलिस्ट-कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

SMART_CITY_BITE_SHAILENDRA 005बिलासपुर— कांग्रेस पार्षदों ने सिवरेज कम्पनी के खिलाफ शर्तों में ब्लैकलिस्ट और जुर्माना के साथ कठोर कार्रवाई को शामिल करने की मांग की है। प्रेस नोट जारी कर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन और पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा है कि किसी में इतनी ताकत नहीं है कि सिवरेज कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत करे। कांग्रेस पार्षदों ने कहा है कि जब से सिवरेज का काम शुरू हुआ है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। शहर की जनता खून की आंसू रो रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    निकाय मंत्री से सिवरेज कम्पनी को फटकार को कांग्रेस नेताओं ने दिखावा बताया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिछले 9 साल से शहर की जनता सिवरेज की दंश झेल रही है। बावजूद इसके कम्पनी को ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया। क्योंकि सेवा शर्तों में ब्लैकलिस्ट किए जाने का जिक्र ही नहीं है। शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सामान्य सभा में कांग्रेस पार्षदों ने सवाल उठाया था। निगम सरकार ने बताया कि कम्पनी को ब्लैक लिस्ट नहीं किया जा सकता…केवल जुर्माना लगाया जा सकता है।

                                       शैलेन्द्र ने बताया कि साल 2013 जोन 2 सरकन्डा में मुख्यमंत्री से आनन फानन में सिवरेज का लोकार्पण कराया गया। योजना फ्लाफ हो गयी। अब जोन एक सिवरेज को चुनाव से पहले लोकार्पण कराने का प्रयास किया जा रहा है। शैलेन्द्र ने बताया कि सिवरेज कार्य में लापरवाही के मद्देनजर मेनहर्ट पर दो करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। कानूनी कार्रवाई के बाद निगम को करोड़ रूपए वापस करने को कहा गया है।।

               शैलेन्द्र के अनुसार मेनहर्ट को यदि ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता तो कम्पनी की हिम्मत नहीं होती कि कानूनी कार्रवाई करे। अब सिम्पलेक्स कम्पनी भी वही करने वाली है…जो काम मेनहर्ट ने किया।  इसलिए शर्तों में ब्लैकलिस्ट करना का प्रावधान जोड़ा जाए। शैलेन्द्र ने बताया कि जब से सिवरेज का काम शुरू हुआ है। करोड़ों रूपए भ्रष्टाचार को भेंट चढ़ चुकी है।

close