शिव के राग में डूबा शहर..जमकर उ़ड़ा गुलाल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

5/25/2002 1:36 AMबिलासपुर– बिलासपुर प्रेस क्लब फाग महोत्सव में बिलासपुर फाग प्रंमियों की जबरदस्त भीड़़ देखने को मिली। पूरा पंडाल कार्यक्रम के अंत तक खचाखच भरा रहा। महामाया फाग मण्डली,ठकुरीकांपा और चाटापारा फाग मण्डली की प्रस्तुती ने बिलासपुर वासियों का दिल जीत लिया। अंत ने प्रसिद्ध लोकगायक पंडित शिवकुमार तिवारी की चुम्बकीय लोकगायकी ने एक बार हमेशा की तरह लोगों को ना केवल अंत तक बांधकर रखा बल्कि चारों तरफ रंग गुलाल और प्रेम के बादल उम़़ते घुमड़ते भी दिखायी दिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     IMG-20160322-WA0028जबरदस्त उत्साह और भीड़ के बीच इस बार भी धूम धाम से बिलासपुर प्रेस क्लब में फाग उत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने कृष्ण रासलीला,सुदामा प्रेम और गोपियों का भगवान के प्रति स्नेह का…गायकी में ऐसा चित्रण किया कि.. मानों बिलासपुर प्रेस क्लब में बृन्दावन की झांकी उतर आयी हो। इस मौके पर प्रेस क्लब से प्रकाशित होली विशेषांक का विमोचन भी किया गया। प्रेस क्लब  होली पर हंसी ठिठोली और लोगों को गुदगुदाती विशेषांक तूतारी का प्रकाशन करता है। जिसे लोगों ने जमकर सराहा। इस मौके पर जिले के कई दिग्गज भाजपायी,कांग्रेसी नेताओं के अलावा संभाग के कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

                                   कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागी टीमों ने अपनी गायकी का शानदार नमूना पेश किया। सभी टीमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुती ने लोगों को अपने स्थान से उठकर नाचने को मजबूर कर दिया। महामाया और ठकुरीकांपा फाग मण्डली ने गणपति बंदन के साथ सतयुग, त्रेता,द्वापर,कलियुग की महिमा का शानदार चित्रण किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक मंडली ने शानदार प्रस्तुती दी।गोपियों का श्री कृष्ण के प्रति प्रेम,कंश बध, राक्षसों का संहार,रावण बध,प्रहलाद महिमा,लंका जीत समेत कई विषयों को प्रतीक में शामिल कर वर्तमान व्यवस्था पर जमकर चोट किया। इस दौरान दर्शक भार विभार होकर नाचते गाते दिखाई दिये।5/25/2002 1:35 AM

                     कार्यक्रम के अंत में प्रदेश के नामचीन लोकगायक पंडित शिव कुमार तिवारी न हमेशा कि तरह इस बार भी बिलासपुर फाग प्रेमियों पर अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। शिवकुमार तिवारी को सुनने आस पास की सड़के भी रूक गयी। इस दौरान कंपनी गार्डन राघवेन्द्र सभा भवन के आस पास की मुख्य सड़कें जाम हो गयी। पुलिस बल  को यातायात व्यवस्था  दुरूस्त करने काफी पसीना बहाना पड़ा।

                                                    पंडित शिवकुमार तिवारी को सुनने जिले के गांव से भी लोग पहुंचे। उनकी गायकी और उस पर मण्डली की शानदार प्रस्तुती ने लोगों के आंख और कान दोनों से ही आनंद उठाया। बीच-बीच में शिवकुमार तिवारी ने दर्शकों के साथ संवाद भी किया। हंसी ठिठोली के बीच पूरा पंडाल प्रेम और गुलाल से नहा उठा।

IMG-20160322-WA0027मालूम हो कि पंडित शिवकुमार तिवारी को फाग महोत्सव मेंं दूर दूर से सुनने और देखने पहुंचते हैं। प्रेस क्लब फाग महोत्सव में शहरवासियों को उन्हें सुनने को बेसब्री से इंतजार रहता है। फाग प्रतियोगिता में शामिल मंडलियों को निर्णायक मंडल प्रथम द्वितीय और पुरस्कार के लिए चुनता है। पुरस्कार का वितरण दूसरे दिन प्रेस क्लब में सम्मान के साथ दिया जाता है।

close