फिर तो…पूरी दुनिया से मिली पीएम को बधाई….अमर ने कहा…मनाएंगे सेवा सप्ताह…जीतकर ही रहेंगे निकाय चुनाव…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव में मंडल स्तर के पदाधिकारियों के लिए सक्रीय सदस्य होना आवश्यक है। मंडल स्तर के चुनाव 11 अक्टूबर से शुरू होगा। जिला स्तर के पदाधिकारियों के चुनाव बाद प्रदेश स्तर का चुनाव होगा। कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपन मंडलों के सामान्य सदस्यता को पूरा करें। यह बातें भाजपा नगरीय निकाय के प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान कही।

               अमर अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिनों बाद नगरीय निकाय चुनाव होना है। हमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम करना है। हमारे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाना है। सेवा सप्ताह 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक रहेगा। इस दौरान अनेक कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित होंगे। अमर ने बताया कि युवा मोर्चा 18 सितम्बर बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचकर सेवा कार्य की भूमिका का निर्वहन करेंगे। मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान, वृद्ध आश्रम में फल वितरण, पौधरोपण समेंत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35-ए को हटाने से जम्मू कश्मीर के लोगों को होने वाले फायदे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश की जनता के मांग के अनुरूप काम किया है।  सदन की दोनों सदनों में राजनैतिक दलों ने समर्थन किया। 370 धारा  हटने से देश की जनता खुश है। पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  निर्णय का स्वागत किया है। साहू ने कहा कि पार्टी संगठन ने जनजागरण सम्पर्क अभियान के माध्यम से बुद्धिजीवियों, समाज सेवियों, डॉक्टर, अधिवक्ताओं, समाज प्रमुखों सहित विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तियों से सम्पर्क कर धारा 370 एवं 35-ए की जानकारी दे।

               बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित के साथ हुआ। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महपौर किशोर राय, भाजपा जिला के दोनो महामंत्रीगुलशन ऋषि, हर्षिता पाण्डेय, अशोक विधानी,किशोर राय, द्वारिकेश पाण्डेय, दीपक सिंह, बेनी गुप्ता, धीरेन्द्र केशरवानी समेत भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

close