फुटकर व्यवसायियों की मांग,राखी को भी आवश्यक सेवाओं में किया जाए शामिल

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।शहर के फुटकर व्यवसायियों ने आज जिला कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से  रक्षाबंधन  पर्व को देखते हुए   दुकान लगाने की अनुमति मांगी है। फुटकर व्यवसायियो ने बताया कि  हिंदू धर्म में  रक्षाबंधन के पर्व को बहुत ही सम्मान हासिल है।  इस दौरान पूरे देश मे रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज रक्षाबंधन के पर्व को भाईचारे के पर्व के रूप में भी देखा जाता है। साल में एक बार आने वाले पर्व में छोटे व्यवसायियों का खर्च भी चलता है।   फुटकर व्यापारियों ने बताया कि देश कोरोना संक्रमण के कठिन दौर से गुजर रहा है। रोज सैकड़ो और हजारों की संख्या में संक्रमित भी हो रहे है। बिलासपुर भी इससे अछूता नही है। यही कारण है कि प्रशासन ने एक सप्ताह का लोकडाउन का ऐलान किया है।  इस दौरान जरूरी सेवाओ के अलावा सभी दुकान बंद रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 व्यवसायियों ने लिखित निवेदन कर बताया कि चुकी फुटकर व्यवसायियों को साल में एक बार आने वाले रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार रहता है। पर्व के दौरान परिवार चलाने के लिए ठीक ठाक व्यवसाय भी हो जाता है।ऐसी सूरत में लोकडॉन होने से राखी व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों पर मुसीबत का पहाड़ टूट जाएगा।

 जिला प्रशासन से निवेदन है कि लोकडाउनबके दौरान फुटकर व्यापारियों राखी स्टाल लगाने की छूट दी जाए। यह छूट शर्तो के साथ हो। यदि इस दौरान शासन के निर्देशों का पालन नही किया जाता है तो स्टाल को शासन बैंड करने को स्वतंत्र रहेगा। व्यापारियों ने निवेदन किया कि राखी को भी अति जरूरी सेवाओ में शामिल कर व्यापारियों के साथ ही भाई बहन के भावनाओ का ध्यान रखा जाए। प्रशासन को व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि स्टाल में लोगो से कड़ाई के साथ मास्क लगाने के साथ लोगों से  खरीदारीबी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।

close