फुल फ्रूफ किडनैपिंग प्लान पर पुलिस ने फेरा पानी.IG दीपांशु ने दिया 30 हजार रूपए ईनाम.नकाबपोश गिरफ्तार.जंगल में रस्सी से जकड़ा मिला नाबालिग..

BHASKAR MISHRA
8 Min Read
बिलासपुर/रायगढ़/रायपुर—-पुलिस ने सघन रेस्क्यू अभियान के बाद 12 घंटों के अन्दर किडनैपर्स के चंगुल से 12 वर्षीय बालक को घने जंगल से बरामद कर लिया है। आरोपियों ने बालक के परिजनों से अपहरण के बाद पांच लाख रूपयों की मांग की थी। खबर के बाद रैरूमाखुर्द गांव के पास पुलिस ने कैम्प लगाकर बड़ी किडनैपर्स की तरफ से किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया है। आईजी बिलासपुर दीपांशु काबरा ने सफल अभियान के बाद रेस्क्यू टीम के लिए 30,000 नकद रूपए बतौर ईनाम का एलान किया है।
 
नाबालिग का अपहरण
                  जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले यानि 24 दिसम्बर 2020 को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना रैरूमा पुलिस चौकी क्षेत्र से बदमाशों ने 12 साल के बच्चे का अपहरण किया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 5 लाख रूपए की फिरौती की मांग की। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। एसपी रायगढ़ चौकी रैरूमा पहुंचकर टीम का गठन कर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित बचाने का अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी जवानों को हथियार से लैस किया गया।और पुलिस ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए मात्र 12 घंटे के अन्दर ना केवल बच्चें सो सकुशल बचाया। बल्कि आरोपियों को भी धर दबोचा। 
 
हथियार बन्द पुलिस टीम का गठन
 
                नाबालिग बच्चे को सुरक्षित बचाए जाने के बाद पुलिस कप्तान ने मामले का खुलासा किया। एसपी रायगढ़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे एक आरोपी चोरी मामले में भी शामिल है। आरोपियों ने एक महीने पहले किडनैपिंग को लेकर फुल प्रूफ प्लानिंग किया था।
 
                  पुलिस कप्तान ने बताया कि किडनैपिंग और फिरौती की मांग की जानकारी पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी और बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा को दी गयी।इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों कू तरफ से बताए गए दिशा निर्देशों का पालन किया गया।
 
पांच लाख फिरौती की मांग
 
      रायगढ पुलिस कप्तान ने बताया कि 24 दिसम्बर की शाम पुलिस चौकी रैरूमा थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरहामड़ा निवासी संजू बड़ा ने रैरूमाख्रुर्द पुलिस चौकी पहुंचकर बताया कि उसके 12 साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। बेटे का नाम राहुल बड़ा है। आरोपियों ने  किडनैप कर मोबाइल में 5 लाख रूपयों की मांग की है।
 
               चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जेम्स मिंज ने तत्काल घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक को रात में ही रैरूमा रवाना किया गया। चौकी प्रभारी जूटमिल, थाना प्रभारी घरघोड़ा, धरमजयगढ़, तमनार, लैलूंगा, कापू को भी अपने-अपने क्षेत्र में नाकेबंदी करने का आदेश दिया गया।
 
          एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ सघन जांच अभियान को तेज किया गया। रैरूमा पहुंचकर पुलिस टीम पीड़ित परिवार से पूछताछ की। रात्रि में ही गांव बरहामड़ा के लगभग 150 लोगों से पूछताछ किया गया। दूसरी तरफ पुलिस कंट्रोल रूम से पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा रखा गया।
 
बालक के पिता से पूछताछ
 
               अपहरण किए गए बालक के पिता ने गंभीर पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ महीने पहले पुश्तैनी जमीन बेचा है। रुपयों से स्कॉर्पियो वाहन खरीदा रहै। इसकी चर्चा उसने अपने जान पहचान के बीच में की है। इसके बाद पुलिस टीम ने अपना जांच को किडनैपिंग की दिशा में फोकस किया। और संदिग्धों किस्म के लोगों की तलाश शुरू हुई। इसी दरमियान चोरी मामले में पकड़ा गया संदिग्ध  अरूण टोप्पो ग्राम धौंरागांव बरपाली और विकास तिर्की को पकड़ा गया। विकास राउरकेला ओडिसा में बिजली पोल लगाने का काम करता था। लॉक डाउन के दौरान नौकरी छूटने के बाद गांव आ गया।
 
संदेहियों की हुई पहचान
 
              रायगढ़ पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बताया कि विकास तिर्की, अरूण टोप्पो के अलावा गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को संदेह के दायरे में रखा गया। जांच के दौरान तीनों को एक दिन पहले गांव में नहीं रहने की जानकारी मिली। सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि जंगल भीतर तीन नकाबपोश एक बालक का हाथ, पैर बांधकर रखे हैं । इसके बाद हथियारों से लैस टीम को जंगल के अन्दर भेजा गया। इसी बीच आरोपियों को घेराबन्दी की भनक लग गयी। पुलिस पार्टी यकाय़क मौके पर पहुंची और आरोपियों को चारों ओर से गन पाइंट में लेकर गिरफ्तार किया गया।
 
जंगल से बालक बरामद..पकडे गए नकाबपोश
 
                      पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने जानकारी दी कि विकास तिर्की, अरूण टोप्पो और रामेश्वर मांझी तीनों निवासी धौंरागांव बरपाली रैरूमा पुलिस की पकड़ में थे । बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया गया। घटनास्थल पर पुलिस को 3 मोबाइल, 3 चाकू, मोटरसाइकिल और बालक की साइकिल को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने किडनैपिंग का मास्टरमाइंड विकास तिर्की को बताया। आरोपी विकास को जानकारी थी कि अपहृत बालक का पिता हाल ही में अपनी पुश्तैनी जमीन बेचा है। उसके पास काफी रुपए हैंं। विकास ने ही लूट और किडनैपिंग दोनों की प्लानिंग बनाया था। काम को अंजाम देने उसने दो अन्य साथियों को पकड़ा। 24 दिसम्बर की शाम बालक राहुल बड़ा गेहूं लेकर गांव के हालर गया था। इसी दौरान किकडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने रातभर बालक का हाथ पैर बांधकर जंगल में रखा। इस दौरान आरोपियों ने बालक को जान से मारने की धमकी भी दी।
 
आईजी काबरा ने किया ईनाम का एलान
 
                     पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धरमजयगढ़ थाना में आईपीसी की धारा 364(A) तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वहीं बालक के सकुशल वापसी और सफल रेस्क्यू अभियान के लिए पुलिस महानिदेशक और रेंज आईजी ने रायगढ़ पुलिस टीम को बधाई दी। आईजी दीपांशु काबरा ने  रेस्क्यू टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों को नकद 30 हजार रूपए बतौर ईनाम का एलान किया है।
close