बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने जयअम्बेे फूड प्रोडक्शन फैक्ट्री में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक नाबालिग है। मामले की शिकायत चकरभाठा निवासी और संस्थान के संचालक भगचन्द पंजवानी ने थाना में दर्ज कराया था। मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया है।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी यूएनशांत साहू ने बताया कि थाना पहुंचकर चकरभाठा थाना वार्ड क्रमांक 8 के निवासी भगचंद ने बताया कि किसी ने उसकी फैक्ट्री में चोरी की है। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में उसका जय अम्बे फूड प्रोडक्शन के नाम से दुकान संचालति है। दुकान के बगल से एक कमरे में ड्रायवर बलराम महिलांगे सो रहा था। 7 जून की रात्रि करीब 11 बजे महिलांगे ने मोबाइल पर बताया कि फैक्ट्री के अन्दर अज्ञात चोर चोरी कर भागा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा। मुआयना करने पर पाया कि आरोपियों ने आलमारी में रखे 20 हजार रूपयों को पार कर दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि भगचन्द पंजवानी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों की पता साजी शुरू हुई। इसी दौरान प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी को मुखबीर ने जानकारी दी कि घटना के दिन मुरूम खदान अटल आवास और अशोक नगर सरकंडा निवासी घूमते दिखाई दिया था।
जानकारी के बाद मुरूम खदान निवासी सतीश ध्रुव पिता शत्रघन ध्रुव को पकड़कर पूछताछ की गयी। सतीष ने बताया कि चोरी की घटना को अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। सतीश की सूचना पर नाबालिग बालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।
पुलिस ने सतीश ध्रुव के कब्जे से 800 और नाबालिग के पास 670 रूपए बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। सतीश ध्रुव को न्यायालय में और नाबालिग को किशोर कोर्ट मेें पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों की धरपकड़ में प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी,आरक्षक अनूप किण्डो की अहम योगदान रहा।