फोन नहीं उठाया तो महिला को जला दिया…रजनी की हालत गंभीर..जेल भेजा गया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170912-WA0015बिलासपुर— कोटा थाना क्षेत्र के छेरकाबांधा में एक व्यक्ति ने मोबाइल नहीं उठाए जाने पर  महिला को दुनिया से उठाने का प्रयास किया है। मतलब मोबाइल नहीं उठाए जाने पर राशिद खान ने रजनी यादव को आग के हवाले कर दिया। कोटा पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के छेरकाबांधा निवासी राशिद खान ने गांव की एक महिला को मामूली कारणों से आग के हवाले कर दिया। महिला का नाम रजनी यादव है। सिम्स में भर्ती महिला की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है।

                 एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि राशिद खान पिता माजिद खान कोटा थाना क्षेत्र के छेरकाबांधा का रहने वाला है। राशिद खान की उम्र करीब 27 साल है। मामूली बात पर गांव की ही एक महिला रजनी यादव पर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। आरोपी राशिद खान मौके से फरार हो गया।

                                              अर्चना झा ने बताया कि महिला को आग के हवाले किए जाने की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आनन फानन में बुरी तरह से झुलस चुकी महिला को पुलिस ने 108 के सहयोग से सिम्स के लिए रवाना कर दिया। महिला को सिम्स में भर्ती किया गया है। स्थिति काफी गंभीर है। श्रीमती झा के अनुसार घटना के बाद फरार राशिद खान को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राशिद को न्यायिक रिमांड में लेकर जेल भेज दिया गया है।

                                              एडिश्नल एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी राशिद खान ने बताया कि रजनी ने उसका फोन काल नहीं उठाया। इसके कारण वह गुस्से में था। मौका मिलते ही उस पर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। अर्चना झा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया गया है।

close