फौज की बहादुरी बेमिसाल…कांग्रेस नेताओं की केन्द्रीय गृहमंत्री को नसीहत…सेना की राजनीतीकरण से बाज आएं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और संचार विभाग  अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया है। दोनों नेताओं ने भारतीय वायुसेना के आतंकवादी ठिकाने पर हमले की प्रशंसा की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक -एक देशवासी सेना के साथ खड़ा है । भारत की  तीनों सेनाओें के साहस और बहादुरी बेमिसाल है। सेना की सराहना के साथ कांग्रेस नेताओं ने  भाजपा नेताओें पर निशाना भी साधा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              प्रेस नोट जारी कर शैलेश और अभय ने जवानों की शहादत पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाने के साथ गंभीर चिंता जाहिर की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा नेताओं का जवानों की शहादत का राजनीतिकरण करना दुखद है। शहादत और देशभक्ति में राजनैतिक लक्ष्यों की इच्छापूर्ति का कोई स्थान नहीं है।

                        कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाक के भीतर घुसकर कार्यवाही कर देशवासियों का मनोबल बढ़ाया है। आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान विश्व में बेनकाब हो गया है। साबित हो गया है कि आतंकवादी बनाने की फैक्ट्री पाकिस्तान में ही है। भारतीय सेना देश के एक अरब 33 करोड़ जनता की ताकत है।

                   कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हर कार्यवाही में सशस्त्रबलों  और सेना के साथ है। लेकिन देश की सुरक्षा में लगे सेंध के बाद भारतीय सेना के आड़ में भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने में जुटी है। बिलासपुर में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सेना के कारनामो को सलाम करने की जगह अपनी पीठ थप-थपाई। निश्चित रूप से उनकी अच्छी मानसिकता को जाहिर नहीं करता है।

पुनिया का दो दिवसीय दौर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया एक मार्च को दोपहर 2.15 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेगे। कांग्रेसजनों से भेंट और चर्चा के बाद दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठन और प्रकोष्ठ विभाग की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। रात्रि 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में मंत्री एवं समस्त विधायकों की बैठक भी लेंगे।

                        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि पी.एल पुनिया 2 मार्च शनिवार सुबह 11 बजे से राजीव भवन में जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी ब्लाक प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों और दोपहर 4 बजे प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। रात्रि 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

close