फ्लैग मार्चः ड्रोन कैमरे की निगरानी में कलेक्टर, एसपी ने किया भ्रमण..250 से अधिक लोगों पर पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—-लॉकडाउन को सफल बनाने पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में जिले के कमोबेश सभी आलाधिकारी समेत कलेक्टर और एसपी ने भी शिरकत किया। लगभग 200 से अधिक जवानो ने भाग लिया। इस दौरान 50 से अधिक गाड़ियां फ्लैग मार्च में शामिल हुई। सब कुछ  ड्रोन कैमरे की निगरानी में किया गया।
 
                      आम जनता को कोरोना वायरस से बचाव को ध्यान में रखकर प्लैग मार्च किया गया। बताते चलें कि जिला प्रशासन ने 17 मई 2020 तक संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू किया है। अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा विभिन्न सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है
 
                                         बावजूद इसके कुछ लोग निर्देशों का उल्लंघन करते लगातार पाए जा रहे हैं। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस कप्तान अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च किया।
 
                  प्लैग मार्च पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर सत्यम चौक ,अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, बुधवारी बाजार , तोरवा चौक ,से होते हुए मंगला चौक  बाद में  पुलिस ग्राउंड में खत्म हुआ। इस दौरान शहरवासियों से घर पर ही रहने की अपील की गयी। अनावश्यक बाहर नही निकलने का निर्देश दिया गया। साथ कोरोना वायरस  के संक्रमण  से बचने को कहा गया। 
 
नाफरमान लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
 
पुलिस और निगम प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुे बिना मास्क लगाए घूम रहे 250 लोगों से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
                 कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने 17 मई 2020 तक जिला में धारा 144 को लागू किया है। बिलासपुर जिले  को ग्रीन  श्रेणी में  रखने के बाद भी कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है।
 
             इसी क्रम में जिला पुलिस और निगम प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अनावश्यक भ्रमण करने, छूट प्राप्त दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर एक्शन लिया है।अभियान के दौरान बिना मास्क लगाने और धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जाने वाले  250 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हुई है।
 
             पुलिस प्रशासन ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 13, कोतवाली में 88, तारबाहर में 13,तोरवा में 25,सरकंडा में 32, सिरगिट्टी में 20, चकरभाठा में 04, कोटा में  17,पचपेड़ी में 10, बिल्हा में 16, तखतपुर में 8,लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 
close