बंगले के सामने किया आत्मदाह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160721-WA0067रायपुर—सीएम हाउस के सामने एक युवक ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। गंभीर रूप से जल गए युवक को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान एक युवक सीएम हाउस के बाहर खुद पर मिट्टी तेल डाल लिया। इसके पहले मौके पर पुलिस पहुंचती युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। आग पर नियत्रण पाने से पहले ही युवक बुरी तरह से जल चुका है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के हाथ पैर फूल गए हैं। लेकिन सुरक्षा प्रहरियों और पुलिस महकमे ने आग पर काबू कर युवक को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

                                          मिली जानकारी के अनुसार युवक बीरगांव का रहने वाला है। साढ़े बारह बजे करीब सीएम हाउस जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचा था। सीएम लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे थे। इसी बीच योगेश तिवारी ने खुद पर मिट्टी छिड़क कर आग लगा लिया। बताया जा रहा है कि योगेश सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। फ्रस्टेशन से परेशान युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। इस बीच पुलिस को मामले की भनक नहीं लगी। आत्मदाह के प्रयास में युवक करीब चालिस प्रतिशत जल चुका है।

         घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आईजी से आत्दाह के कारणों की जानकारी मांगी है। साथ ही इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं होने की बात कही है। बताया जा रहा है कि सीएम युवक को देखने अस्पताल भी जाएंगे।

close