बंग्लादेश टीम की नागिन डांस पर..टर्बनेटर का बिच्छु डांस से जवाब…युवी ने कहा स्टेप कैप्फू की तरह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

नई दिल्ली—श्रीलंका में निदहास त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका पर जीत के बाद देश दुनिया ने बंग्लादेश खिलाड़ियों का नागिन डांस को देखा। फायनल में भारत की बंग्लादेश पर जीत के बाद हरभजन ने बिच्छु डांस पोस्ट किया है। लोग बिच्छु डांस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बांग्लादेश ने निदहास सीरिज में मेजबान श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद बंग्लादेश टीम ने जमकर नागिन डांस किया। बंग्लादेश टीम की नागिन डांस की चर्चा देश दुनिया में रही।

रविवार को बांग्लादेश और भारत के बीच फायनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिनेश कार्तिक के बल्ले से 6 रन के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया। फिर क्या था जीत के बाद लोगों ने बिच्छु डांस का मजा लेना शुरू कर दिया।

टर्बनेटर का बिच्छु डांस पोस्ट

                                   जैसे ही बिच्छू डांस सोशल मीडिया पर शेयर किया गया..लोगों ने पोस्ट को हाथों हाथ लिया। बिच्छू डांस का वीडियो हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर टर्बनेटर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दोस्तों इस बिच्छू डांस के बारे में क्या खयाल है?  नागिन डांस के बाद मैं आप सभी के सामने पेश कर रहा हूं बिच्छू डांस… मजे कीजिए। बिच्छू डांस के शेयर होने के बाद भज्जी के  फैंस ने पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। क्रिकेटर युवराज सिंह ने पोस्ट पर कमेंट किया है कि  डांस स्टेप देखकर मोहम्मद कैफ की याद आ रही है। आपका क्या कहना है कैफू?’

close