बंद कार में मिली लाश..शहर में सनसनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कार में आयुर्वेदिक चिकित्सालय कर्मचारी की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस उस्लापुर स्थित ठिकाने पर पहुंंच गयी। पुलिस ने लाश की शिनाख्त संजय साहू के रूप में की है। जानकारी के अनुसार तोरवा थाने में संजय की पत्नी ने पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी की थी। रिपोर्ट के अनुसार संजय साहू 11 मई से गायब हैं। इधर कार में लाश मिलने के बाद पुलिस ने संजय साहू के मौत का खुलासा कर दिया है। बहरहाल कार में लाश मिलने के बाद शहर में सनसनी फैल गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         दोपहर पुलिस को जानकारी मिलि की उस्लापुर स्थित गीता पैलेश के के बगल में संदिग्ध कार खड़ी है। लोगों ने देखा कि कार में कोई व्यक्ति बैठा है। काफी देर तक कार के नहीं हटने और व्यक्ति के एक स्थिति में रहने के बाद स्थानीय लोगोंं को शक हुआ। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। लोगों पुलिस से आशंका जाहिर की कि व्यक्ति सीट पर चुपचाप बैठा है। शायद वह मर चुका है।

                      जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार खोलने के बाद व्यक्ति को मृत पाया गया। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का नाम संजय साहू है। संजय साहू देवरीखुर्द का रहने वाला है। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चपरासी के पर पर नियुक्त है।

        इसी दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि संजय साहू की पत्नी रामेश्वरी साहू ने तोरवा पुलिस में पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी दर्ज करायी है। पुलिस के अनुसार देवरीखुर्द निवासी रामेश्वरी साहू ने तोरवा ठाने में लिखित शिकायत कर बताया है कि उसका पति एक दिन पहले 11 मई की रात्रि से घर नहीं लौटा है।

           गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार संजय साहू 11 मई की रात धनि ध्रुव और दो  अन्य साथियों ने पति संजय साहू को जबरदस्ती पार्टी में ले गए। रामेश्वरी ने बताया कि मैने इस पार्टी में जाने का विरोध भी किया। लेकिन संजय के दोनों दोस्तों ने जल्द लौटने की बात कहकर चले गए।

                   जब पति पार्टी से नहीं लौटा रामेश्वारी ने काफी तलाश के बाद तोरवा थाने  में धनि ध्रुव और दो अन्य साथियों के खिलाफ सिकायत दर्ज कराई। जांच पड़ताल के दौरान तोरवा थानेदार को जानकारी मिली कि उस्लापुर क्षेत्र में गीता पैलेश के बगल से संदिग्ध अवस्था में कार खड़ी है। कार में एक व्यक्ति चुपचाप सीट पर बैठा है।

    जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी। कार की जांच जांच के दौरान सीट पर बैठा व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली की मृतक का नाम संजय साहू ही है।

close