बच्चे को बिलखता छोड़–मौत को कैसे गले लगा ली माँ?

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

sirgiti psबिलासपुर—सिरगिटटी निवासी नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। घटना के कारणों की तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का एक दुधमुंहा बच्चा भी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेलवे डिवीजन में पदस्थ लिपिक मिथलेश कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि उस समय घर में मिथिलेश कुमार नहीं ता। पड़ोसियो ने मिथिलेश को फोन पर बताया कि उसकी पत्नी घर का दरवाजा नही खोल रही है। बच्चा पिछले तीन घंटे से रो रहा है।

               सूचना मिलते ही मिथलेश कुमार आनन फानन में घर पहुंचा। पड़ोसियो के सहयोग से दरवाजा तोड़ा। उसने प्रियंका की लाश को पंखे पर फंदे में झूलता पाया। मिथिलेश ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के परिजनो को दी है। प्रियंका के माता पिता बिहार में गया के रहने वाले हैं।

                सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रियंका के माता पिता या परिजनों के आने के बाद ही पंचनामा किया जाएगा।

Share This Article
close