बच्चों के बीच श्रद्धा महिला मण्डल की टीम…महिला सदस्यों ने किया नौनिहालों से संवाद….जरूरतों का भी रखा ख्याल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल ने शुक्रवार को सेवा भारती मातृछाया, कुदुदण्ड पहुंचकर बच्चों के बीच सार्थक समय बिताया। बच्चों के साथ बातचीत की। महिला मण्डल के सदस्यों ने बच्चों के सुख दुख पर भी चर्चा की। इस दौरान महिला मण्डल की सदस्यों ने बच्चों  को साहस के साथ समय का मुकाबला करने का संदेश भी दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                मिनी रत्न कम्पनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोयला उत्पादन, उत्पादकता, प्रेषण में ही अव्वल नहीं। बल्कि सामाजिक कार्यों में भी परचम पहरा रहा है। सामाजिक दायित्वों और कल्याणकारी कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारियों को भी निभा रहा है। एसईसीएल में कार्यरत श्रद्धा महिला मण्डल की सदस्य ना केवल सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों में  बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। बल्कि विभिन्न जिम्मेदारियो  कE भी निर्वहन कर रही है।

                    गुरुवार को श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा पुष्पिता पंडा ने उपाध्यक्षा सुमन झा, संगीता शर्मा, शीनू निगम,पिंकी प्रसाद के साथ सेवा भारती मातृछाया, कुदुदण्ड का अवलोकन किया। सभी नौनिहालों के साथ भरपूर समय भी बिताया। बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गर्मी से राहत देने 2 पंखे, 50 किलो चावल, 20 किलो दाल, 10 लीटर तेल, 22 पैकेट लेक्टोजन पावडर, 2 पैकेट जैरोलक पावडर (सोया मिल्क), 3 लीटर डिटाल, 10 लीटर फिनाइल, 10 किलो घड़ी डिटर्जेन्ट पावडर, 6 बेडशीट, 12 पिलो प्रदान किया।

                       इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की सचिव महिमा गुप्ता, इन्दु गौर और शालू साहू, धौरित्री महाराना ने व्यवस्था में बढ़चढ़ कर सहयोग दिया।

close