बच्चों के सच्चे रोल मॉडल हैं कलाम…प्रदेश सरकार ने दी है सच्ची श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20170727-WA0009बिलासपुर–जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की दूसरी बरसी पर याद किया। मोर्चा के नेताओं ने राष्ट्रपति कलाम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनके महान योगदान को भी याद कर भावभीनी श्रद्धांजली दी।

                            कुदुदण्ड स्थित मदरसा के बच्चों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् महान काका कलाम को याद किया। बच्चों के बीच अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कलाम के देश के लिए कलाम के दृष्टि और दृष्टिकोण को सामने रखा। बच्चों के कलाम के जीवन के प्रत्यके पहलुओं से परिचय कराया। बरकाती ने कहा देश के पूर्व राष्ट्रपति बच्चों के बीच काका कलाम के नाम से विख्यात थे। वे बच्चों से बेहद प्यार करते थे। उन्हें बच्चों में भारत का सुनहरा भविष्य नजर आता था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बरकाती ने बच्चों को बताया कि कलाम को पूरी दुनिया मिसाईल मैन के नाम से जानती है। उनका बचपन बहुत संघर्ष में गुजरा। उन्होने अपनी जिन्दगी मछुआरा परिवार से शुरू किया। देश के शिखर तक पहुंंचकर दुनिया में देश का नाम ऊंचा किया। उनकी कामयाबी नई पीढ़ी के लिये रोल माॅडल है।

                बरकाती ने बच्चों को बताया कि डाॅ.कलाम साहब ने मिसाईल और परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व में प्रतिष्ठा दिलाई। छत्तीसगढ़ शासन देश के पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब के नाम से शिक्षा गुणवत्ता अभियान को चलाकर भारत मां के महान सपूत को श्रद्धाजंली दी है।

                           कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के फैजान अहमद, अशरफ कुरैशी, नजीर खाान, बशीर भाई, फारूक रजा समे कार्यकर्ता और मदरसा के शिक्षकगण उपस्थित थे।
Share This Article
close