बच्चों को संभागायुक्त ने दिया सफाई का मंत्र

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20151016-WA0009बिलासपुर– संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने आज विश्व हाथ धुलाई महोत्सव बच्चों के साथ रायगढ़ में मनाया। इस दौरान संभागायु्क्त ने बच्चों से संवाद किया। हाथ धुलाई के महत्व को समझा और समझाया। वहीं बच्चे भी संभागायुक्त को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान वोरा ने बच्चों को बताया कि गंदे हाथ ही खराब स्वास्थ्य की सबसे बड़ी वजह है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   संभागायुक्त सोनमणि वोरा आज रायगढ़ में एक स्कूल में बच्चों के बीच हाथ धुलाई दिवस मनाया। इस दौरान स्कूली बच्चों से वोरा ने सीधा संवाद किया। खाने पीने से पहले हाथ धोना क्यों जरूरी है कि जानकारी दी। बच्चों से उन्होंने पूछा कि किस प्रकार गंदे हांथों से मुंह के जरिए कीटाणु पेट के अंदर पहुंचते हैं। बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ संभागायुक्त के प्रश्नों का ना केवल जवाब दिया बल्कि वोरा के मार्गदर्शन में सफाई के महत्व को समझा।

                    बच्चों को संबोधित करते हुए संभागायुक्त ने कहा कि सभी समस्याओं की जड़ गंदगी है। जहां आस पास का वातावरण साफ होगा। कूड़े कचरे नहीं होंगे,जल का ठहराव नहीं होगा,कपड़े साफ होंगे वह रोग फटक नहीं सकता है। उन्होंने बच्चों से बताया कि देखने में आया है कि घर आते ही बच्चे सब कुछ भूलकर बिना हाथ धोए खाना पीना शुरू कर देते हैं। जिसके चलते हाथ की गंदगी जिसमें करोड़ों कीटाणु,विषाणु छिपे रहते हैं भोजन के साथ पेट में चले जाते हैं। इससे उन्हें डायरिया,पीलिया,हैजा,टायफायड जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। माता पिता परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा यदि बच्चे अपने दिनचर्या में खाना पिना करने से पहले हाथ धोने की आदत डाल दें तो आधी बीमारी अपने आप दूर हो जाएगी।

                          संभागायुक्त ने बच्चों को ना केवल हाथ धोने के तरीके बताए बल्कि खुद भी हाथ धोकर उन्हें उत्साहित किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों के अलावा, शिक्षक,अधिकारी भी मौजूद थे। वोरा ने शिक्षकों को बताया कि बच्चों को हाथ धोना और साफ सफाई को लेकर हमेशा उत्साहित करते रहें। तभी देश और समाज के बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे।

                                        कार्यक्रम को  विधायक  रोशनलाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित स्कूली बच्चों से कहा कि हाथ धुलाई के तरीके की जानकारी अपने परिवार के लोगों को भी दें। उन्होंने रायगढ़ में स्वच्छता को लेकर चल रहे अभियान की भी सराहना की।  अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ शहरी क्षेत्र में 800 घरों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

                                   कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष अजेश पुरूषोत्तम अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कलेक्टर अलरमेल मंगई डी ने उपस्थित स्कूली बच्चों से भोजन से पूर्व तथा शौच के बाद अनिवार्य रूप से साबुन से हाथ धोने की अपील की। कलेक्टर ने बताया कि रायगढ़ जिले में समुदाय आधारित स्वच्छता अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण अंचल में घर-घर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

close