बच्चों ने दिया हरियाली का संदेश..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

7 july 008बिलासपुर— स्कूल के नौनिहालों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने कलेक्टर को पौधा भी सौंपा। सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे सभी बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा अभियान में योगदान के लिए बधाई भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  ब्रिलिंयंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर आज लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। मानव श्रृंखला बनाने वाले बच्चों का कलेक्टर परदेशी ने हार्दिक स्वागत करते हुए बच्चों को इस अभियान से जुड़ने की बधाई दी। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सभी बच्चों और स्कूल के शिक्षकों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि तेजी से घटते पेंड़ हमारे पर्यावरण सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। बच्चों के इस अभियान से सबको सबक  लेने की जरूरत है।

                   कलेक्टर से मुलाकात के बाद स्कूल शिक्षिका करूण निंरकारी ने बताया कि हम निशुल्क पौधों का वितरण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में पालीथिन का प्रयोग नहीं किया जाता है। बच्चे भी अपने दिनचर्या में पालीथिन का उपयोग नहीं करते हैं। हमारा संस्थान पर्यावरण सुरक्षा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डिस्पोजेबल बैग का भी वितरण करता है।

close