बच्चो की देखभाल के लिए “एडाप्ट ए होम” प्रोग्राम

Shri Mi

रायपुर।महिला एवं बाल विकास विभागIMG_20160907_214047_677 भारत सरकार द्वारा बच्चों की देखरेख के लिए पंजीकृत संस्थाओं में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और यहां निवासरत बच्चों को बाल सुलभ वातावरण सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने ’’एडाप्ट ए होम’’ कार्यक्रम लागू किया गया हैै।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                         महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सोनमणि बोरा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर पंजीकृत बाल गृहों से संबंधित जिलों के बड़े व्यावसायिक घरानों-प्रतिष्ठानों को जोड़ने कहा गया है। परिपत्र में कहा गया है कि ’’एडाप्ट ए होम’’ कार्यक्रम में जिला कलेक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Join Whatsapp Group यहाँ क्लिक करे

                                            किशोर न्याय अधिनियम के अधीन संचालित पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाएं व्यावसायिक घरानों-प्रतिष्ठानों को दत्तक पर दे सकते हैं। कलेक्टरों से कहा गया है कि बच्चों की देखरेख संस्थाओं में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए उनके द्वारा की गयी समुचित कार्रवाई से सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को अवगत कराएं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close