बजट में सुनहरे भारत की तस्वीर…अमर ने कहा धन्यवाद पीएम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

AMAR_CVRUबिलासपुर—-भाजपा नेताओं के अनुसार सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखकर पेश किया बजट है। अरूण जेटली के बजट में भारत के सुनहरे भविष्य की तस्वीर साफ दिखाई देती है। आने वाले दिनों में अरूण जेटली के इस बजट देश की जनता विकासवादी बजट के रूप में हमेशा याद रखेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि इसमें भारत के उज्जवल भविष्य की साफ तस्वीर साफ दिखायी दे रही है। वित्त मंत्री जेटली के अच्छे बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। अग्रवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को शुभकामनांए देता हूं कि इस बजट से भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना साकार होगी। बजट में सबका ख्याल रखा गया है।

              गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों के साथ-साथ सबके हितसंवर्धन की बातें बजट में है। देश के एक करोड बेघरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2019 तक मकान मिल जाएगा। भारत की आत्मा किसानों का बजट में भरपूर ध्यान रखा गया है। फसल बिमा योजना में बढ़ोतरी करते हुए सरकार ने 9 हजार करोड रूपए किया है। किसानों के खेतो तक पानी पहुंचाने के लिए सिचाई परियोजनाओं में 5 हजार करोड रूपए के फंड का प्रावधान किया है। गांव में रोजगार प्रदान करने की गांरटी दी गयी है। मनरेगा में 60 हजार करोड रूपए की भारी-भरकम राशि उपलब्ध कराई गई है।

                             अमर ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सकें इसके लिए भी विशेष योजना का प्रावधान बजट में रखा गया है। भारत के प्रत्येक गांव में बिजली शुद्ध पेयजल पहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख तालाबों का निर्माण किया जाएगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नव-निर्माण की झलक बजट में  दिखाई दे रही है।

                                             अमर ने कहा कि रेलवे के विकास में विशेष ध्यान दिया गया है। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। देश के अनेक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। दलितों, आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकार की मंशा विशेष रूप से दिखाईं दे रही हैं। रक्षा बजट में 2.74 लाख करोड रूपए का प्रावधान किया गया है। भारत अतिआधुनिक रक्षा प्रणाली हथियार और आयुध का निर्माण कर सके। सैनिकों को आधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि राजनीती चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए 2000 रूपये से अधिक मिलने चंदे के लिए विशेष कड़े नियम बनाए है।

                     कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावटखोरो के लिए कड़े कदम सरकार ने उठाए है। अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत की आत्मा किसानों की आयु दुगनी होगी। टैक्स में राहत दी गयी है। अब 3 लाख तक आय वालों को कोई भी टेैक्स नही देना पडेगा।

close