बजट में 30 प्रतिशत कटौती..मेयर ने पेश किया..7 अरब 91 लाख का बजट ..9 अरब 33 करोड़ का था लेखा जोखा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- मेयर रामशरण यादव ने आज अपना पहला बजट पेश किया। कोरोना काल में वित्तीय स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सामान्य खर्च में कटौती कर मेयर ने बजट सामान्य सभा में सबके सामने रखा। मेयर ने बताया कि तैयार बजट में तीस प्रतिशत की कटौती के साथ आज सामान्य सभा में 7 अरब 91 करोड़ 5 लाख 76 हजार का बजट पेश किया गया।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

            सामान्य सभा में आज मेयर रामशरण यादव ने अपना पहला बजट पेश किया। मेयर ने तैयार बजट आंकड़ों में तीस प्रतिशत की कमी के साथ बजट सबके सामने रखा। उन्होने बजट पेश करने के बाद बताया कि देश प्रदेश और हमारा जिला कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है। सामान्य जरूरतों में तीस प्रतिशत की कटौती कर बजट पेश किया है। बजट में किसी महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर किसी प्रकार की कटौती नही हुई है। समग्र विकास कार्यों को केन्द्र में रखकर बजट तैयार किया गया है।

               जानकारी देते चलें कि मूल स्वरूप में बजट के लिए कुल 9 अरब 33 करोड़ 81 लाख 76 हजार का बजट तैयार किया गया था। राज्य शासन ने भी अपने बजट में तीस प्रतिशत की कटौती किया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेयर ने भी सामान्य जरूरतों में तीस प्रतिशत की कटौती करते हुए सामान्य सभा में बजट को सबके सामने रखा।  

कहां खर्च होंगे 7 अरब 91 करोड़ रूपए

        बजट की राशि से 379.99 करो़ड़ की लागत से मोर मकान..मोर चिन्हारी योजना के तहत 7766 आवास का निर्माण किया जाएगा। अमृत मिशन योजना पर 301.60 करोड, भूमिगत सिवरेज योजना पर जरूरी राशि खर्च कर पूरा किया जाएगा।

                दिल्ली की प्रगति मैदान की तर्ज पर साइंस कालेज मैदान के विकास पर  1028 लाख से अधिक खर्च होगा। अरपा नदी किनारे नाला निर्माण मे  भी राशि खर्च होगी। सामान्य सभा के लिए सभागृह के निर्माण मेें 500 लाख रूपए खर्च होंगे। मंगला में हाट बाजार व्यवस्था, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, अधोरंचना मद, चौक चौराहों के सौन्दर्यीकरण पर 10927.03  लाख खर्च होना है।

                पौनी- पसारी योजना रक 164 लाख रूपए नरूवा गरूवा ,घुरूवा बारी  पर 51.71 लाऱ रूपए, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय निर्माण और सुविधा के लिए लाख का अनुदान राशि खर्च किया जाएगा। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत स्लम एरिया में मोबा्इल यूनिट के माध्यम से मेडिकल सेवाओं की व्यवस्था होगी।  

TAGGED:
close