बढ़ जाएगी 3 लाख आबादी…तिफरा,सिरगिट्टी और सकरी होंगे शामिल…4 विधानसभा के 29 गांव बन जाएंगे निगम का हिस्सा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-वार्ड परिसीमन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश में बिलासपुर नगर निगम समेत कई शहरों का क्षेत्र बढ जाएगा। कुछ नगर पालिका और पंचायत समेत ग्राम पंचायतो का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। संभव है कि कई नगर पंचायत और नगर पालिका नए स्वरूप में सामने आएंदे। सूत्रों की मानें तो रायपुर में विचार विमर्श का अंतिम दौर खत्म हो चुका है। निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य शासन जल्द ही संस्थानों की वस्तुस्थिति का प्रकाशन करेगा। संभावना है कि तिफरा नगर पालिका समेत सकरी और सिरगिट्टी नगर पंचायत अब नगर निगम बिलासपुर का हिस्सा हो जाएंगे। लिंगियाडीह समेत आस पास के गांवों को भी नगर निगम में शामिल किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          निकाय और पंचायत चुनाव धीरे धीरे करीब आ रहा है। वार्ड परिसीमन के बाद मंत्रालय स्तर पर निकायों के सीमा विस्तार को लेकर निर्णय भी हो चुका है। राज्य शासन जल्द ही क्षेत्रों की वस्तुस्थिति का प्रकाशन करने का फैसला किया है।  सूत्रों की मानें तो शासन ने पूर्व घोषणा के अनुसार बिलासपुर नगर निगम के क्षेत्र विस्तार को लेकर मंत्रणा के बाद शहर से लगे 29 गांवों को बिलासपुर में शामिल करने का फैसला किया है। अब केवल मुहर लगने का इंतजार है।

सूत्र ने बताया कि सकरी नगर पंचायत समेत,घुरू,अमेरी,उस्लापुर,मंगला, सेंदरी,कोनी,लिंगियाडीह,मोपका समेत आस पास के गावों को बिलासपुर नगर निगम का हिस्सा माना जाएगा। निगम में शामिल होने वाले गांवों में कुछ क्षेत्र तखतपुर के तो कुछ बेलतरा विधानसभा के हैं। मस्तूरी विधानसभा के कई गावों को भी बिलासपुर नगर निगम में शामिल किया गया है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सिरगिट्टी नगर पंचायत और आस पास के गांव अब नगर निगमका हिस्सा होंगे।

तिफरा नगरपालिका क्षेत्र को भी नगर निगम बिलासपुर का हिस्सा बनाया जाएगा। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले राज्य शासन ने बिलासपुर जिला प्रशासन को परिसीमन की रिपोर्ट के साथ निगम में शामिल होने वाले संभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट देने को कहा था। जिला प्रशासन ने मंथन सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर मा्मले में विस्तार से चर्चा की थी। वार्ड परिसिमन के साथ शामिल होने वाले सभी 29 गांवों के जनप्रतिनिधियों की बातों को राज्य शासन को भेजा है।

बताया जा रहा है कि दस पन्द्रह दिनों के भीतर राज्य शासन राजपत्र में बिलासपुर नगर निगम सीमा विस्तार का प्रकाशन करने जा रहा है। सिरगिट्टी और सकरी नगर पंचायत के साथ तिपरा नगर पालिका को बिलासपुर नगर निगम का क्षेत्र बताया जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। जानकारी देते चलें कि तिफरा,सिरगिट्टी,सकरी समेत आस पास के ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाता है तो बिलासपुर नगर निगम की आबादी करीब तीन लाख बढ़ जाएगी।

हमें इस बात की जानकारी नहीं–कीर्तिमान सिंह राठौर

एसडीएम और सिरगिट्टी नगर पंचायत के साथ तिफरा नगरपालिका वार्ड परिसीमन प्रभारी कीर्तिमान सिंह ने बताया कि हमने वार्ड परिसीमन की जानकारी शासन को भेज दिया है। सिरगिट्टी,सकरी नगर पंचायत समेत तिफरा नगर पालिका और ग्राम पंचायतों को निगम में शामिल किया जाएगा…फिलहाल इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल राज्य शासन का जो भी निर्णय होगा…राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल क्या कुछ हो रहा है…उन्हें इसकी कुछ भी जानकारी नहीं है।

close