बनाएंगे 10 लाख कार्यकर्ता..कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा..भाजपा को मिलेगी करारी हार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—अनूपपुर कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी के मार्गदर्शन में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने संबोधित भी किया। ध्वजा रोहण के बाद तिरंगा यात्रा निकालकर संविधान बचाओं पदयात्रा में शिरकत भी किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय सचिव ने सेनानियों का सम्मान भी किया।
 
                  मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला कांग्रेस मुख्यालय में अगस्त क्रांति दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व विधायक और सेवादल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चन्द्रप्रकाश वाजपेयी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में वन्दे मातरम् गान के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कांग्रेस सेवादल संस्थापक डा. एन.एस हार्डिकर पूर्व प्रधानमंत्री कांग्रेस सेवादल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजली श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।
 
                बैठक कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ देश के लिए खुद को अर्पित करने वाले शहीदों को श्रद्धांजली दी गयी। परिजनों को  साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व. चन्द्रमौली शर्मा के पोते पत्रकार चैतन्य मिश्रा का साल और श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए ग्राम हर्री बर्री के स्व. सोभनाथ राठौर के पिता बाबूलाल राठौर का भी सम्मान किया गया। इसके अलावा कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार का सम्मान किया गया ।  दो मीनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
 
             बैठक को चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को जमकर रीचार्ज किया। बूथ स्तर तक कांग्रेस सेवादल को मजबूती का निर्देश दिया। वाजपेयी ने कहा कि सेवादल पूरे भारत वर्ष में 10 लाख नये सदस्यों को जोडने का कार्य करेगा। कार्यक्रम को कोतमा विधायक सुनील सराफ ने भी संबोधित किया। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश को कार्यकर्ताओं को बताया। बताया कि  बिके हुए नेताओ को सबक सिखाने के लिए उपचुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाना है।
 
        , सेवादल संभागीय प्रभारी डा. विमल पाण्डेय ने कहा कि सेवादल की नीतियों और कार्यो जमीनी स्तर में लागून करने की जरूरत है। रमेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव चन्द्रप्रकाश वाजपेयी की जनकर तारीफ की। उनहोने उपचुनाव प्रभारी वाजपेयी को अच्छा मार्गदर्शक  बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को सेवादल की प्रतिज्ञा दिलाई गयी। 
 
            कार्यक्रम समापन के बाद राष्ट्रीय सचिव चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में पुष्पराजगढ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, कोतमा विधायक सुनील सराफ, विमल पाण्डेय संभागीय प्रभारी कांग्रेस सेवादल अनूपपुर, विधानसभा प्रभारी रमेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जयप्रकाश  अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य विष्वनाथ सिंह, एडवोकेट अखिलेश सिंह, प्रदेश सचिव प्रेमकुमार त्रिपाठी, प्रदेश सचिव गीता सिंह बघेल, सुनील कुमार पटेल जिला अध्यक्ष पिछडा वर्ग संगठन, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी, बाबा खान, पुरूषोत्तम चौधरी, एड. वासूदेव चटर्जी, धर्मेन्द्र सोनी, संजय सोनी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जौहर अली, महिला सेवादल अध्यक्ष संध्या वर्मा, यूथ बिग्रेड जितेन्द्र सोनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, जिला सचिव रेखा चौधरी, जिला महामंत्री अरूण तिवारी, ब्लाक संयुक्त सचिव नीलू सिंह गोंड, कोतमा ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र सुखाडिया, प्यारेलाल सेन, भूरा यादव, कमलेश सिंह, आशा वर्मा, रामेश्वर सिंह, तेजवली कोरी, गुंजान सिंह, रामदयाल नायक, मनमोहन सिंह, गणेश राठौर, रामगोपाल राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें । कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक डा. अहसान अली अंसारी ने किया।
close