बन्दी ने झोंका सिस्टम के आंख में धूल ..सरकारी कम्प्यूटर अपलोड किया पोर्न वीडियो..न्यायिक हिरासत में आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—बन्दी ने केन्द्रीय जेल में सजा भुगतन के दौरान सिस्टम के आंखों में धूल झोंका है। जांच पड़ताल के दौरान मामला सामने आया है कि आरोपी ने सरकारी कम्प्यूटर से पोर्न वीडियो अपलोड किया है। मामले में जानकारी के बाद जांच पड़ताल के दौरान आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिला नीम चौक देवांगनपारा निवासी त्रिलोचन देवांगन केन्द्रीय जेल में सजायाफ्ता बन्दी है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि त्रिलोचल देवांगन 12 जुलाई 2020 को शाम करीब साढ़े सात बजे सरकारी कम्प्यूटर से पोर्न वीडियो अपलोड किया।

              मामले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी त्रिलोचन देवांगन के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67(ए) और 67 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

                अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी त्रिलोचन देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

Share This Article
close