बन्द कमरे में मिली सड़ी गली लाश…खटिया से बंधी पायी गयी बृद्ध महिला…बेटा, बेटी, दामाद और नाती पोतों से हो रही पूछताछ

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)— तखतपुर पुलिस ने विचारपुर कांपा से बन्द कमरे से शव को बरामद किया है। शव करीब पन्द्रह  दिन पुराना है। आशंका जाहिर की जा रही है कि बृद्ध महिला ठगिया बाई को खटिया से पहले बांधा गया इसके बाद उसकी हत्या की गयी है। इसके बाद हत्यारा दरवाजा बंद कर फरार हो गया है। फिलहाल तखतपुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी की तलाश को लेकर पुलिस काफी गंभीर नजर आ रही है।
                                     तखतपुर के विचारपुर कांपा में एक बन्द कमरे से करीब पन्द्रह दिन पुरानी सड़ी गली लाश मिली है। मृतक महिला की उम्र करीब 80 साल से अधिक है। मृतका का नाम ठगिया बाई है। बताया जा रहा है कि महिला ने दो शादी की थी। पुलिस को हत्या का शक महिला के परिजनों पर है। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को बरामद कर मर्ग कर लिया है।
                  तखतपुर थाना प्रभारी राकेश चौबे ने बताया कि एक दिन पहले यानि 19 सितम्बर की शाम को विचारपुरकापा निवासी नोहर सतनामी ने बताया कि पड़ोस के घर से भयंकर बदबू आ रही है। नोहर सतनामी ने जानकारी दी कि बदबू लगातार बढ़ती जा रही है। कमरे के पास जाने पर असहनीय दुर्गन्ध है। पुलिस ने नोहर सतनामी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया।
                               राकेश चौबे ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद चिन्हित घर का दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलते है भयंकर दुर्गन्ध आयी। इस दौरान पुलिस ने जो देखा..रोंगटे खड़े हो गए। एक बृद्ध महिला जिसकी उम्र करीब 80 साल से अधिक है। खटिया से बांधा गया है। और लाश सड़ चुकी है।
            राकेश चौबे के अनुसार पंचनामा कार्रवाई के दौरान महिला के विषय में जानकारी मिली। संवाददाता को बताया कि मृतक महिला का नाम ठगिया बाई पति रतिराम है। मृतिका की  खाट से बंधी हुई लाश मिली है। लाश शायद पन्द्रह दिन से अधिक पुरानी है। पूरी तरह से सड़ गल चुकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि ठगिया बाई की हत्या हुई है। आरोपी ने या तो हत्या के पहले या फिर बाद में ठगिया की शरीर को खटिया से बांधा है। इसके बाद घर से निकलते हुए दरवाजा बन्द कर दिया।  फिलहाल हत्या की फोरेंसिक जांच भी चल रही है। आंशका है कि महिला की हत्या उसके परिचतों में ही किसी ने किया हो। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि हत्या की वजह धन सम्पत्ति हो सकती है।
                                    मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि ठगिया बाई ने दो शादी की थी। मृतका के पहले पति का नाम तिहारी सतनामी है। तिहारी सतनामी से ठगिया का एक लड़का लक्ष्मण सतनामी है। लक्ष्मण की उम्र करीब 40 साल है..जूनापारा मनपहरी चौक क्षेत्र में रहता है। मृतका की एक लड़की भी है। लड़की का नाम कमला बाई है। कमला बाई ठगिया बाई की दूसरे पति की संतान है।
                    चौबे ने जानकारी दी कि ठगिया बाई के पहले पति से एक लड़का जबकि दूसरे पति से एक लड़की है। लड़की कमला बाई की उम्र करीब 50 साल है। जबकि पति मोहर बघेल की उम्र करीब 62 साल है। कमला बाई ने भी दो शादी की है। पहले पति को छोड़कर दूसरे के साथ रहती है। कमला बाई के पति मोहर से दो लड़के हैं। दोनों लड़को का नाम ऋषि कुमार उम्र 22 साल और शिव कुमार उम्र 19 साल है।
                   कमला बाई के एक अन्य पति  दुकालदास से भी दो लड़के हैं। दोनों का नाम द्वारिका उम्र 34 साल और दुर्गा पिता दुकालदास की उम्र 25 साल है। दोनों इस समय विचारपुर कांपा यानि मृतका ठगिया बाई के साथ रहते थे।
                      राकेश चौबे के अनुसार मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों से लगातार पूछताछ हो रही है। नृशंश हत्या की गुत्थी को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। खासकर ठगिया बाई के पोता पोती और नाती नातियों से पूछताछ हो रही है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि हत्या की वजह धन सम्पति भी हो सकता है।
close