बन्नाक चौक और बृहस्पति बाजार को किया गया कंटेंनमेंट जोन घोषित,पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की रहेगी नजर,आने जाने पर लगा प्रतिबंध

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर-नगरीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों सिरगिट्टी और बृहस्पति बाजार क्षेत्र में कोरोनावायरस के मरीज पाए जाने के बाद मरीजों को उपचार के लिए कोविड-19 असप्तल में भर्ती किया गया है। संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशास ने सिरगिट्टी क्षेत्र के कुछ भाग और बृहस्पति बाजार के कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक से लेकर रेलवे फाटक क्षेत्र तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। क्षेत्र के लोगों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कंटेनमेंट जोन प्रभारी समेत अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

       जिला प्रशासन के आदेशानुसार  कंटेनमेंट जोन के दायरे में आने वाले निवासियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि घर से अनावश्यक निकलने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। अति आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। इस दौरान जोन के निवासियों पर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की लगातार नजर रहेगी।

 बताते चलें कि 2 दिन पहले बृहस्पति बाजार क्षेत्र के चंद्रा पार्क में एक महिला कोरोनावायरस पाई गई थी ।इसके बाद जिला प्रशासन ने बृहस्पति बाजार क्षेत्र के चंद्रा पार्क से लेकर आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

 जिला प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य महकमे की लगातार निगाहे है। इस दौरान किसी को भी अंदर या बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ।अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र में प्रवेश से वंचित रखा गया है।

TAGGED:
close