बरसात में पेयजल की किल्लत..अजब है लेकिन समच है..महिलाओं ने कहा कम्पनियों से हो रहा गुजारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पानी समस्या दूर करने की गुहार लगाई। महिलाओं ने जिला प्रशासन को बताया कि दुख की बात है कि बरसात में भी स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। पिछले दस सालों से क्षेत्र में पानी की त्राहि त्राहि है। बावजूद इसके जिला और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नही हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पूर्व नगर पंचायत सिरगट्टी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक की महिलाओं कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पेयजल समस्या दूर किए जाने की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 को अब नगर पंचायत खत्म होने के बाद निगम का हिस्सा बनाया गया है। पिछले दस साल से हम लोग पेयजल की लगातार मांग कर रहे हैं। स्थिति यह है कि यहां बरसात में भी पानी के लिए तरसना पड़ता है। हम लोगों को पेयजल की व्यवस्था के लिए घर से दूर कम्पनियों की व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है।

                          महिलाओं ने बताया कि एक मात्र बोर पम्प जो बस्ती से बहुत दूर है। गर्मी में उसकी हालत भी खराब हो जाती है। बोर घर से बहुत दूर होने के कारण वहां पहुंचना काफी पीड़ादायक है। पेयजल समस्या को कई बार तात्कालीन नगर पंचायत प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके हम लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ता है। यह जानते हुए भी कि बरसात में पानी की समस्या नहीं होती है। लेकिन हमारी बदनसीबी है कि बरसात मेैं भी पानी के लिए गुहार लगा रहे है।

                  महिलाओं ने कहा कि बस्ती के बीच बोर की व्यवस्था की जाए। जिससे स्थानीय लोगों को पानी के लिए कोसो दूर जाना न पड़े।

 

close