बर्खास्त जज की पत्नी का तीन दिवसीय मौन धरना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

protest_jpegबिलासपुर—सुकमा जिले के बर्खास्त न्यायाधीश प्रभाकर च्वाल की पत्नी ने नेहरू चौक पर तीन दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन का एलान किया है। बर्खास्त जज की पत्नी प्रतिभा च्वाल ने पति को गलत तरीके से सेवा से पृथक करने का आरोप लगाया है। प्रतिभा ने छत्तीसगढ़ शासन पर भी पति को प्रताड़ित किए जाने की बात कही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     सुकमा जिला कोर्ट बर्खास्त न्यायाधीश प्रभाकर च्वाल की पत्नी तीन सूत्रीय मांग को लेकर नेहरू चौक पर मौन धरना प्रदर्शन किया है। मालूम हो कि प्रभाकर च्वाल को हाईकोर्ट ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।  बर्खास्तगी के खिलाफ न्यायाधीश की पत्नी प्रतिभा च्वाल ने छत्तीसगढ शासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रतिभा ने बताया कि पति बेगुनाह है। पति को सोची समझी रणनीति के तहत बड़े लोगों ने ष़ड़यंत्र में फंसाया है।

             प्रतिभा ने बताया कि तीन दिनों तक मौन धरना प्रदर्शन करूंगी। इस दौरान शासन से तीन सूत्रीय मांगो को पूरा करने दबाव बनाएंगी।  धरना प्रदर्शन स्थल पर बर्खास्त जज प्रभाकर च्वाल और अन्य लोग भी मौजूद थे।

                        प्रतिभा च्वाल ने बतााया हम चाहते हैं कि  प्रभाकर च्वाल के खिलाफ हाईकोर्ट ने जो कार्रवाई की है। उसकी जानकारी सत्यापित प्रति में दी जाए। हमारी दूसरे मांग सुनवाई से स्थानीय जज को रखा जाए। इसके अलावा मामले की सुनवाई प्रतिदिन हो। प्रतिभा च्वाल के धरना प्रदर्शन को कई लोगों ने समर्थन दिया।

                    मालूम हो बर्खास्त न्यायाधीश प्रभाकर च्वाल ने पीएमटी पेपरलीक और भदौरा में जमीन की अवैध खरीद फरोख्त की जाच की थी।

 

close