बर्तन बैंक से शहरी गरीब जनता को मिलेगा..संघठन अध्यक्ष ने बताया ..निगम और शासन से मिला सहयोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—–निगम क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सक्षम बनाने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का संचालन किया जा रहा है।  लेकिन समुचित प्रचार-प्रसार नहीं होने से योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लेकिन मां गायत्री संगठन ने बर्तन बैंक अभियान चलाकर योजना को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मां गायत्री क्षेत्रीय संगठन के प्रयास से मनसुखलाल सोनी सामुदायिक भवन गोंडपारा में वर्तन बैंक अभियान को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। संगठन की कार्यकर्ताओं ने बताया कि ठीक से प्रचार प्रसार नहीं होने से शासन की शहरी आजिका मिशन की जानकारी आज भी जरूरत मंदों तक नहीं पहुंची है। जानकारी नहीं होने से आम जनता को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

           वर्तमान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से संलग्न मां गायत्री क्षेत्रीय स्तरीय संगठन ने योजना को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में मनसुखलाल सोनी सामुदायिक भवन, गोंडपारा में बर्तन बैंक की शुरूआत की गयी है।

                                    मां गायत्री क्षेत्रीय स्तरीय संगठन की अध्यक्ष बिमला शुक्ला और सचिव
आशा श्रीवास ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सहायता समेत निगम उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, मिशन प्रबंधक माया शुक्ला, सामुदायिक संगठक खुश्बू अग्रवाल के योगदान की तारीफ की है। पदाधिकारियों ने बताया कि योजनानुसार बर्तन बैंक अभी सामान्य स्तर पर प्रारंभ किया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक केरी बेग बर्तन के उपयोग से होने वाले नुकसान से लोगों को अवगत भी करा रहे हैं। बर्तन बैंक से लोग न्यूनतम शुल्क पर बर्तन किराये पर लेकर उपयोग कर सकेंगे।

विमला शुक्ला ने बताया इसके पहले मां गायत्री संगठन ने  आम जनता के बीच कपड़े का थैला का उपयोग करने को लेकर जागरूक करने का काम किया है।

Share This Article
close