बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने बलावा के के तीन आरोपियों को धर दबोचा है। वही फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 19 अगस्त को प्रार्थी पर लोहे की रॉड डंडा और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया था।
पुलिस जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी संजय जायसवाल की मां सुशीला जायसवाल और आरोपी पन्ना सिंह ठाकुर की माँ सुशीला ठाकुर कीे बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी। संजय की मां ने थाना में रिपोर्ट कराया। थाना में रिपोर्ट किए जाने के बाद 19 अगस्त को आरोपी पन्ना सिंह ठाकुर गोविंद सिंह ठाकुर सुनील यादव विशाल उर्फ दादू ठाकुर, और सूरज यादव एक साथ संजय अग्रवाल के घर घुस गए। सभी ने मिलकर गाली गुप्तार करते हुए हाथ में लिए लोहे की रॉड, पाइप और डंडे से संजय अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंची।
इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की कार को भी निशाना बनाया। प्रार्थी के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पन्ना सिंह ठाकुर , गोविंद सिंह , सुनील यादवऔर अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 427, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस विवेचना और मुलाहिजा के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 307 की धारा को भी एफआईआर में जोड़ा गया। पतासाजी के दौरान आरोपी पन्ना सिंह ठाकुर पिता आत्मा सिंह ठाकुर राजकिशोर नगर ,विशाल सिंह उर्फ दादू पिता कौशल सिंह ठाकुर लिंगियाडीह,सुनील यादव पिता राजकुमार यादव निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस के अनुसार फरार आरोपी गोविंद सिंह और सुनील यादव को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Join Our WhatsApp Group Join Now