बलिया यूपी के शिक्षाकर्मी का छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने कर दिया संविलियन

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।स्कूल शिक्षा विभाग स्थानांतरण की गड़बड़ियों से उभरा नहीं था कि विभाग ने एक नया कारनामा कर दिया है।  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक शिक्षक का संविलियन कर दिया हालांकि यह टंकण त्रुटि हो सकती है।  लेकिन स्कूल शिक्षा संचनालय से जारी संविलियन का आदेश शिक्षाकर्मी के लिए बहुत मायने रखता है। सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के  नया रायपुर से जारी आदेश क्रमांक एफ 12-03/2018 / 20 दिनांक 02/07/2018 के अनुक्रम में व्याख्याता ( पं/न.नि) को 1 जुलाई से स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के पद पर  टी ( एल बी) संविलियन कर दिया गया है।

इस आदेश सूची के क्रम संख्या 29  में रेखा राय जो  हाय स्कूल कोडनार में पदस्थ है जो अंग्रेजी विषय की शिक्षक है। उनका कार्य जिला बलिया,  उत्तरप्रदेश बताया गया है।मतलब की रेखा राय जो उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के  हाय स्कूल कोडनार की  शिक्षिका है।

उनका छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने संविलियन कर दिया है।इस आदेश से विभाग की  कार्यप्रणाली  एक बार फिर उजागर हो गई है।

वही अगर टी संवर्ग की सूची सँख्या 29  में  शिक्षिका रेखा राय सही में है। तो उनका संविलियन आदेश क्या होगा यह विभाग ही तय करेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close