बलौदाबाजार से गाजीपुर को सायकल से निकले प्रवासी मजदूर..मेयर ने श्रमिकों को दिया राशन किट..2-2 हजार नगद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोरोना काल में मजदूरों का पलायन रूक नहीं रहा है। लोग पैदल या फिर सीमित संसाधनों के सहारे जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते हैं।
 
          लाकडाउन और बदलते हालात के बीच लोगो का पलायन लगातार जारी है। लोग सायकल या पैदल ही घर की तरफ रवाना हो रहे है। साथ ही परेशानियों का सामना भी कर रहे हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार स्थित सींमेंट फैक्टी में छटनी के बाद मजदूरों के सामने समस्या खड़ी हो गयी है। काम धाम नहीं होने से परेशान मजदूर सीमित संसाधनों में घर की तरफ निकल पड़े हैं। 
 
             सीमेन्ट फैक्ट्री से निकाले गए मजदूरों में करीब दस मजदूर आज बलौदाबाजार से सायकिल चलाते बिलासपुर पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं थे। घर से रूपए मंगाकर सायकल खरीदा है। अब इसी सायकल से हम सभी लोग अपने- अपने घर बिहार, गोरखपुर, गाजीपुर, समस्तीपुर के लिए निकले हैं।
 
           मजदूरों ने बताया कि हम आज  सुबह 4 बजे बलौदाबजार से निकले हैं। दोपहर 3 बजे बिलापुर पहुंचे हैं।
 
            मामले की जानकारी के बाद बिलासपुर मेयर रामशरण यादव नेहरु चौक पहुंचकर मजदूरों से मुलाकात की। मेयर ने सभी मजदूरों का कुशल क्षेम पूछा। साथ ही खाने पीने की व्यवस्था भी की। इस दौरान मजदूरों ने आपबीती मेयर से साझा किया। 
 
          मजदूरों ने बताया कि हम लोगों ने खाना पकाने के लिए बर्तन कैरियर में बांध कर रखा है। सुविधानुसार हम लोग बीच बीच में खाना बनाएंगे। पेट भरकर आगे की यात्रा करेंगे।
 
              मेयर ने मजदूरों की समस्या को ना केवल गौर से सुना। बल्कि सभी के बीच राशन कीट का वितरण भी किया। मेयर ने बताया कि किट में तेल, आटा, चांवल, दाल समेत अन्य जरूरी खाद्यन्य सामाग्री हैं। इस दौरान मेयर रास्ते में सब्जी खरीदने के लिए सी मजदूरों को दो-दो हजार रुपए भई दिए।
close