बसपा का दावा..प्रदेश में तीन सीटों पर होगी पार्टी की जीत…बिलासपुर,दुर्ग के साथ जांजगीर सीट को करेंगे फतह

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी उत्तम गोंसाई के जोन प्रभारी देवकुमार ने बताया कि बिलासपुर को आज भी हम रिजर्व सीट मानते हैं। लोकसभा में हमारे समाज की संख्या करीब साढे चार लाख से अधिक है। बावजूद इसके हमें अन्य सभी मतदातओं से भरपूर समर्थन मिल रहा है। अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस से गठबंधन के बाद बहुजन समाज पार्टी को फायदा हुआ है। बसपा के दो विधायकों की जीत हुई है। वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। गुरू उत्तम गोसांई ने संकल्प लिया है कि वोट हमारा राज हमारा को साकार करना है। और मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          पत्रकार वार्ता में आज बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी उत्तम गोसाई के जोन प्रभारी देव कुमार कनेरी पत्रकारों के सामने प्रत्याशी की बातों को पेश किया। देव कुमार ने कहा कि गठबंधन से दोनों दलों को फायदा हुआ है। वोट प्रतिशत बढ़ने के साथ ही विधानसभा में बसपा के दो विधायक पहुंचे है। देव ने भाजपा और कांग्रेस पर जनता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। देव ने कहा कि समान्य लोकसभा क्षेत्र से उत्तम गोसांई को विजयी होंंगे। देश में एक नए बहुजन आंदोलन का शंखनाद होगा।

               सवाल जवाब के दौरान देव ने बताया कि हमारा संघर्ष  सामाजिक ढांचे को लेकर ही नहीं बल्कि हर उस वर्ग के गरीबों के लिए भी है…जिन्हें भाजपा और कांग्रेस ने ठगा है। भारी बहुमत के बाद भी कांग्रेस ने अपने वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार ने गरीबों और दलितों को धोखा दिया है। मायावती ने फैसला किया है कि समाज के सभी वर्गों के गरीबों और जरूरत मंदों को न्याय मिलेगा। उत्तम गोसाई ने एलान भी कि या है कि भारी जीत के साथ देश का प्रधानमंत्री मयावती को बनाना है।

                    प्रदेश की 11 सीटों में से कितना सीट  जीत रहे हैं के सवाल पर देव ने कहा कि हम हर हालत में तीन लोकसभा सीट जीत रहे हैं। बिलासपुर के अलावा जांजगीर और दुर्ग लोकसभा सीट बसपा के झोली में आएगी। रायपुर का बसपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के समर्थन मे नाम वापस ले लिया है। सवाल के जवाब में बसपा नेता ने बताया कि हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हमारा प्रत्याशी मजबूती से विपक्षियों को जवाब देगा। बसपा का वोट बैंक विरोधियों के पैतरों को अच्छी तरह से जानती है।

                         लोकसभा प्रचार प्रसार के दौरान अजीत जोगी का कितना समर्थन मिल रहा है। देव ने बताया कि अजीत जोगी का बिलासपुर में जरूरत नहीं थी। धरमजीत और रेणु जोगी ने प्रचार प्रसार किया है। यद्यपि जोगी ने कहा था कि जहां उचित लगे जाने को तैयार हूं। बावजूद इसके उनका भरपूर समर्थन मिल रहा है। अजीत जोगी और धरमजीत का कांग्रेस को समर्थन की बातों को देव कनेरी साफ इंकार किया। पत्रकार वार्ता के दौरान बसपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। उस दौरान बसपा नेता कनेरी ने उत्तम गोसांई की हस्तलिपी अपील पत्र का भी वितरण किया।

close