बस की ठोकर से दो की मौत.,.एक की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA

IMG-20151107-WA0008बिलासपुर– काठाकोनी के पास बस की ठोकर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी है।  बस की ठोकर से गंभीर रूप से घायल एक युवक को सिम्स में भर्ती किया गया है। बस बिलासपुर से कवर्धा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार दूर जाकर गिरा। जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत गयी। जबकि घायल एक युवक को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              जानकारी के अनुसार बिलासपुर से कवर्धा जा रही बस की चपेट में आने बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे 108 की सहयोग सिम्स इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना करीब दो से ढाई बचे के बीच की है। खचाखच भरी बस काठाकोनी में अनियंत्रित होकर बाइक पर सवार तीन लोगों को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ड्रायवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि मौके का फायदा उठाकर बस कंडक्टर फरार हो गया है।

                                   स्थानीय लोगों के अनुसार बस की गति काफी तेज थी। काठाकोनी मोड़ के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे अनियंत्रित बस ने अपने चपेट में ले लिया। जानकारी मिलते ही फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है। मामले में पूछताछ जारी है। युवकों का नाम अभी तक पता नहीं चल सका है। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बस के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।

close