बस पलटने से 35 लोग घायल…8 लोगों की हालत गंभीर…कारियाम घाट से पलटी बस…पुरी जा रहे थे सभी पर्यटक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

     बिलासपुर— गौरेला मार्ग में कारिआम के पास घाटी के बाद अमरकंंटक से पुरी के लिए रवाना टूरिस्ट बस पलट गयी है। जानकारी के अनुसार घटना करीब त 9 बजे के आस पास की है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी पर्यटक इन्दौर और आस पास के रहने वाले हैं। सभी पर्यटक तीन बस में सवार होकर पर्यटन और तीर्थाटन पर निकले थे।

                     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक से बिलासपुर की तरफ आ रही टूरिस्ट बस कारिआम के पास घाट उतरने के दौरान खाई में गिर गयी। बस में करीब पचास लोग सवार थे। बस पलटने से करीब 30 से 35 लोगों को चोट आयी है। इसके अलावा 7 से 8 लोगों को गंभीर चोट पहुंची है।
      आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार तीन बसों में सवार होकर इंदौर और आस पास के तीर्थयात्री पुरी जा रहे थे। अमरकंंटक दर्शन के बाद पर्यटकों को लेकर तीनों बस पुरी के लिए रवाना हुई। केन्दा चौकी के पहले गौरेला मार्ग पर कारीआम के पास घाट उतरने के दौरान एक बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित बस सीधे खाई यानि नीचे गिर गयी। बस में सवार करीब 30 से 35 लोगों को चोट आयी है। करीब 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर है।

विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कोटा,बेलगहना और केंदा चौकी के पुलिस जवान और अधिकारी मौके पर पहुंच गये । जानकारी मिलते ही एसडीओपी गौरेला भी कारिआम पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हुए। सभी घायलों को गौरेला और पेन्ड्रा के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

                    गंभीर रूप से घायल 7 से 8 लोगों का गहन उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार जानकारी मिलने सभी को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर भी लाया जा सकता है।
सूचना मिलते ही परिजन बिलासपुर पहुंचे
                 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद जानकारी मिलने के साथ परिजनों को सूचना भी दी गयी है। धीरे धीरे परिजन बिलासपुर पहुंंचने लगे हैं। सभी को अग्रसेन भवन बिलासपुर में ठहराया जा रहा है।साथ ही सभी के लिए ठहरने का अतिरिक्त समुचित इंंतजाम भी किया गया है।
अंधेरा और परेशानियों के बीच रेस्क्यू
 कारीआम के आगे और केन्दा चौकी के पहले घनघोर जंगली क्षेत्र होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गाडि़यों की हेडलाइट के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके अलावा मौके पर मेडिकल की भी व्यवस्था की गयी। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस का सहयोग किया। लोगों को राहत देने यथा संभव व्यवस्था भी की है।
close