बहनों ने सजाई निकाय मंत्री की कलाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160818-WA0153बिलासपुर– निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचकर शहर की महिलाओं और बच्चियों ने राखी बांधी। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी की बहनों ने भी अमर अग्रवाल के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सभी ने मिठाई खिलाकर रक्षा का वचन लिया। इस मौके पर अमर ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भारतीय संस्कृति और माता बहनों के विश्वास का पर्व है। रक्षाबंधन पर्व भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। सभी धर्मों के लोग रक्षाबंधन पर्व को धूम धाम से मनाते हैं। बहने अपने भाई की सुरक्षा और उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     निकाय मंत्री के आवास पहुंचकर आज शहर की बच्चियों और महिलाओं ने राखी बाधी। प्रजपिता ब्रम्हकुमारी की बहनों ने भी अमर अग्रवाल की कलाई पर अपना प्यार बांधा। सभी ने उनके लम्बी उम्र की कामना करते हुए नगर विकास के लिए वचन लिया। इस मौके पर अमर ने कहा कि इस पर्व का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व किसी धर्म या जाति का नहीं बल्कि भाई और बहन का त्योहार है। सभी धर्मों में भाई बहन के रिश्ते को बहुत ही उच्च स्थान है।

                       अमर अग्रवाल ने बताया कि हमारे देश में महिलाओं का सबसे उच्च स्थान हासिल है। सरकार ने भी महिलाओं के हितों और उनके समग्र विकास के लिए प्रयासरत है। अमर ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के चहुंमुखी विकास को लेकर कई प्रकार की योजनाओं पर काम कर रही है। प्रदेश में महिलाओं के शिक्षा स्तर बढ़ा है। बेटियां आज किसी मामले में पुऱूषों से पीछे नहीं है। एक बेटी ने तो रियो में मेडल हासिल कर भारत को गौरवान्वित किया है।

close