बहन ने कहा- गोरांग को बाउंसरों ने मारा……..

Chief Editor
4 Min Read

IMG_20160723_150854_935बिलासपुर । शहर के रामा मेग्नेटो मॉल में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई गोरांग बोवड़े की चर्चित डेथ मिस्ट्री के मामले में अभी तक भले ही खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी बातेँ सामने आती जा रही हैं, जिन्हे सामने रखकर रहस्य के धागों के किसी छेर को पकड़ पाने में मदद मिल सकती है। इस सिलसिले में गोरांग की बहन वेदांती बोवड़े का एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें आशंका जताई गई है कि उसकी मौत फिसलकर गिरने से नहीं हुई है। बल्कि उसे मारा गया है। और मौका-ए-वारदात के हालात इशारा कर रहे हैं कि बाउंसर की पिटाई से उसकी मौत हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यू-ट्यूब पर चल रहे वीडियो फुटेज में वेदांती ने सिलसिलेवार अपनी बात कही है। इस हाईप्रोफाइल मामले के बारे में उसने बताया कि गुरूवार की रात भाई गोरांग ने मां को बताया कि वह एक पार्टी में जा रहा है। यह पार्टी मेग्नेटो मॉल के टीडीएस में रखी गई थी। पार्टी केलीफोर्निया से आए एक दोस्त कबीर अरोरा के नाम पर रखी गई थी। गोरांग का अच्छा दोस्त अर्जुन सोनछात्रा उसे तीन-चार अन्य दोस्तों के साथ कार पर घर से लेकर गया था। उसके बाद यह घटना हुई।

वेदांती का कहना है कि घटना टीडीएस बार से निकलते समय हुई है। जब रात12 बजे तक बार बंद करने का नियम है, फिर रात को 3 बजे तक वह खुला कैसे था …. ? वेदांती ने कहा है कि बाहर निकलते समय गोरांग को मारा गया है।………… इस लिए ऐसा कहा जा सकता है क्योंकि उसकी आँखें नीली पड़ गईं थी…………। जो एक बाउंसर के मारने से ही नीली होती हैं…………..। वरना इतने गंदे तरीके से नीली नहीं होती……। कहा जा रहा है कि पैर स्लिप हो गया……..। कोई भी पैर स्लिप होने के बाद ऐसा नहीं होता……..। दूसरी बात उसके बाल का गुच्छा बेसमेंट में पाया गया है…….। जबकि उसकी डेड बॉडी फर्स्ट फ्लोर में पाई गई थी……..। उसका एक जूता पाया गया है…. बेसमेंट में……….और बॉडी  मैग्नैटो फर्स्ट फ्लोर के स्टेयर पर……….। यह पॉसिबिलिटी नहीं होती है ……….. बल्कि स्टुपिडिटी है……..आप गिरेंगे भी या कुछ होगा तो…… जूता मिलेगा नीचे……बॉडी मिलेगी ऊपर……..। …..ऐसा कभी नहीं होता है…….। उसके मोजे उतरे हुए थे…….। ….. आप मुझे बताइए कैसे पॉसिबल होगा…… पैर स्लिप होता है…….और आप मोजे निकालकर या बाल खींचकर …..आप पैर स्लिप कर रहे हैं…..। ऐसा कभी नहीं होता……..। उसका (गोरांग  का) हाथ मुड़ा हुआ पाया गया है ……. तीन फैक्चर है…..राइट हैण्ड में…..और एक फैक्चर है लेफ्ट हैण्ड मे……। हाथ बीच से नहीं मुड़ता…….। ऐसा सिर्फ बाउंसर्स ही मारते हैं……..।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर आम लोगों मे काफी चर्चा बनी हुई है और तरह-तरह के सवाल लोगों के बीच तैर रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे सवालों के बीच से ही इस हाई प्रोफाइल डेथ मिस्ट्री पर से परदा उठ सकेगा।

close