बहू की शिकायत..सास,जेठ और पति गिरफ्तार…दहेज प्रताड़ना का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर… तालापारा निवासी महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने सास,जेठ और महिला के पति को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने ससुरालों वालों पर प्रताड़ित करने के साथ दहेज को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। मारते पीटते भी थे।
 
              तालापारा निवासी हिना बेगम की शिकायत पर पुलिस ने 23 फरवरी को सास,जेढ़ और पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की लिखित शिकायत की थी। आरोपी पति अनवर खान 28 साल पिता शोहर खान पर महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट का आरोप लगाया था। हिना ने अपनी शिकायत में बताया कि पति का बड़ा भआई मुनावर खान उम्र 32 साल पति को उकसा था। साथ ही लगातार प्रताड़ित करना था। 
 
                सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी में बताया गया कि पति की मांग शहजादी बेगम और ननंद जोहरा बेगम मिलकर आए दिन ताना देती। मां पिता के खिलाफ गंदे शब्दों का उपयोग करने के अलावा मारती पीटती थीं।
           
                   शिकायत के बाद पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया। चारो को आज गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।
close