बांधी ने दिया अनुसूचित जाति मोर्चा को मंत्र…जन जन को देंगे विकास यात्रा का संदेश..चौथी बार भी बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— विकास यात्रा को सफल बनाने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के हित में कई योजनायें लागू की है। सभी लोगों को योजनाओं को जानकारी देना है। विकास यात्रा में शामिल भी करना है। यात्रा को सफल बनाने में कोर कसर भी नहीं छोड़ना है।
                   भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा की बहुत बड़ी शक्ति है। विकास यात्रा में मोर्चा सदस्यों और पदाधिकारियों को अपनी ऊर्जा को दिखाने का अवसर है। इस अवसर को पार्टी हित में समर्पित करना है।
                                               मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निष्ठा के साथ सक्रिय होकर प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने में मदद करना है। सरकार की योजनाओं का क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी करना है।
           बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश चंद्रिकापुरे, रामनारायण भारद्वाज, अतीश सोनकर, नारायण तावड़कर, योगेश बोले, पृथ्वीपाल राय, प्रकाश सूर्या, अमरदास बंजारे, ध्रुव कोरी, घनश्याम कमलसेन, कलेश्वर सूर्यवंशी, राजेश सूर्यवंशी, विजय रोहणी, सुबोध लहरे, अयोध्या डहरिया, फिरतूराम बंजारे, ज्वाला प्रसाद कौशिक, साधेलाल सुल्तान, लकेश्वर आदित्य, दूजराम केसरिया, हरवंश कस्तूरिया, फिरतराम अनंत, रामूलाल अवधिया, छेदीलाल रात्रे, संतोषी हठीले, समेत मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
श्रीमान संपादक महोदय,
close