बाबा गुरु घासीदास ने दिया सत्या-प्रेम का संदेश-अमर

Shri Mi
6 Min Read

ggu_19_bsp_programme_fileबिलासपुर।गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में रविवार को गुरू घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2016 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्यिक कर, नगरीय प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री माननीय अमर अग्रवाल ने कहा कि केवल डिग्री लेना जीवन की सम्पूर्णता नहीं। जीवन बहु आयामी होना चाहिए।रजत जयंती सभागार में हुए इस समारोह को सम्बोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रदेश की पहचान वहां के महापुरूषों एवं संतों से होती है। जयंती मनाने का उद्देश्य अपने प्रदेश के महापुरूषों को जानना एवं गौरवान्वित महसूस करना है। बाबा गुरू घासीदास ने हम सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश दिया। हम सबको इसे आत्मसात करना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है आज देश के युवा ही भारत को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचा सकते है। युवाओं में लक्ष्य प्राप्ति की जिद व हौसला होना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि उन्हें जिंदगी में कभी निराश नहीं होना चाहिए। यही बाबा गुरू घासीदास जी का संदेश है।

                                        कार्यक्रम का शुरुआत कुलपति प्रो. अंजिला गप्ता और कुलसचिव प्रो. बी.एन. तिवारी के विश्वविद्यालय स्थित गुरू घासीदास भी प्रतिभा पर माल्यापर्ण एवं पूजा अर्चना से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी जुलूस की शक्ल में रजत जयंती सभागार पहंुचे। सभागार में माॅं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यापर्ण, स्वागत गीत एवं कुलगीत के सस्वर गान से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

                                            अधिष्ठाता, छात्रकल्याण प्रो0 एस.व्ही.एस. चैहान ने स्वागत भाषण देते हुए गुरू घासीदास जयंती समारोह व कुल उत्सव की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रौद्योगिकी संस्थान के सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र सिंह ने गुरू घासीदास का जीवन परिचय देते हुए वे उनके सात महान संदेष व 42 अमृतवाणी का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने वाले एवं विश्वविद्यालय विभिन्न अध्ययनशालाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त् करने वाले प्रतिभावान छात्रों को नकद राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। तत्पश्चात् विश्वविद्यालय की विशेष पत्रिका ‘‘उड़ान 2016’’ का विमोचन किया गया।

                                              उत्कृष्ट छात्रों के सम्मान के बाद समारोह को संबोधित करते हुए अति विशिष्ट अतिथि बिलासपुर के माननीय सांसद लखनलाल साहू ने संत गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में जब भी विकृति हुई है, किसी न किसी महापुरूष ने इस धरती पर जन्म लिया है।

                                                     अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान ने कहा कि गुरू घासीदास के विचारों ने लोगों को सम्मानपूर्वक जीने का रास्ता दिखाया। उनका संदेश ‘‘मनखे मनखे एक समान’’ आज भी प्रासंगिक है और आगे भी रहेगा। उनका पूरा जीवन युवाों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

                                                   कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 अंजिला गुप्ता ने कहा कि गुरू घासीदास का सम्पूर्ण जीवन दलितों के सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। सन् 1983 में गुरू घाीसदास विश्वविद्यालय एक राज्य विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हुआ। ऐसा प्रतीत होता है कि गुरू घासीदास के आशीर्वाद से ही सन् 2009 में इस विश्वविद्यालय का उन्नयन केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में हुआ।

                                                 कुलपति ने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद इस विश्वविद्यालय का विकास तेजी से हुआ है। किसी विश्वविद्यालय की पहचान वहां के शिक्षकों, छात्रों और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों से होती है उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के 09 अध्ययनशालाओं एवं 32 विभागों ने लगभग 7000 छात्र अध्ययनरत है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के 147 छात्रों को भारत के विभिन्न संस्थानों में नौकरी मिली है। यहां के काफी संख्या में छात्रों का चयन गेट, जेआरएफ, नेट, कैट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है। विश्वविद्यालय के तीन दिवंगत कर्मचारियों के पुत्र को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। उन्होंने अंत में विश्वविद्यालय को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने का संकल्प लेते हुए संत गुरू घासीदास के संदेश ‘‘मनखे मनखे एक समान’’ को अपने जीवन में पूरी निष्ठा के साथ उतारने का संकल्प लिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close