बाल बाल बचे छग बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

distt. courtबिलासपुर—छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए हैं। मुंगेली से बिलासपुर लौट रहे प्रदीप राजगीर की कार तखतपर में बरदेही पुल के पास अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गयी। राजगीर के सीने में चोट पहुंची है। कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोट आयी है। सभी को इलाज के लिए अपोलो में भर्ती कराया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मुंगेली से बिलासपुर लौट रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप राजगीर एक कार दुर्गटना में घायल हो गए हैं। सीने की दो पसली टूट गयी है। प्रदीप राजगीर की कार तखतपुर में बरदेही पुल के पास अनियंत्रित होकर 15 फिट नीचे  गिर गयी । प्रदीप राजगीर के दो पसली टूट गयी है। हालत सामान्य बतायी जा रही है। कार में सवार दो अन्य लोगों को भी चोट आयी है। सभी लोगों को घायलो को उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

                     संजीवनी 108 के पायलट कैलाश सिंह ने बताया कि जब कार पुल के नीचे गिरी तो उस समय तीन लोग सवार थे। सभी को उपचार के लिए बिलासपुर के अपोलो दाखिल में दाखिल कराया गया है। अपोलो के चिकित्सको ने बताया कि प्रदीप राजगीर समेत दो अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

close