बाल श्रमिक शिक्षकों ने मांगा वेतन और रोजगार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

8/12/2015 1:44 AMबिलासपुर— बालश्रम परियोजना के कर्मचारियों ने नेहरू चौक पर क्रमिक धरना प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने 9 महीने से नहीं मिलने की व्यथा कलेक्टर से सुनाते हुए रोजगार की मांग भी की है। हड़ताली कर्मचारियो ने परियोजना कार्यालय में तालाबंदी किये जाने की भी शिकायत कलेक्टर से की है। कर्मचारियों ने बताया कि श्रमिक शिक्षक के रूप में उनसे सेवाएं ली गयी। लेकिन ताला बंदी और संविलियन के बाद उनके पास अब रोजगार नहीं है। कर्मचारियों ने रोजगार दिए जाने के साथ ही श्रमिक विद्यालय को फिर खोले जाने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

        कलेक्टर से मिलने का बाद हड़ताली कर्माचारियों ने बताया कि जिला परियोजना अधिकारी ने बिना जानकारी दिये कार्यालय में ताला लगा दिया है। जो पूरी तरह अवैधानिक कदम है। ह़ड़तालियों ने जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि टाल मटोल की नीतियों के चलते उन्हें नौ महीने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया है। हड़तालियों ने बताया कि जिला परियोजना के अंतर्गत संचालित विद्यालयों जिसे अब प्रशिक्षण केन्द्र बना दिया गया है उसमें कार्यरत मानसेवी कर्मचारियों को शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूलों में भर्ती किया जाए। यदि शासन ने उनकी मांग को नजर अंदाज किया तो वे लोग ना केवल सड़क पर उतरेंगे बल्कि जेल भरों आंदोलन भी करेंगे।

close