बिना टिकट सैर करने वालों पर जुर्माना…12 गाड़ियों में हुई कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

train 12 बिलासपुर—रेल प्रशासन की टीम ने उस्लापुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में कुल 277 मामलों में करीब 86 हजार की वसूली हुई। प्लेटफार्म में बिना टिकट घूमने वालों के खिलाफ भी वसूली कार्रवाई हुई।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                        बिलासपुर रेल प्रशासन ने नियमित प्रक्रिया के तहत उस्लापुर में टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ शामिल हुआ। रेलवे टीम ने कुल 12 गाड़ियों में चेकिंग अभियान चलाया। बेटिकट यात्रियों के बीच खलबली देखने को मिली।

                          चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने बिना टिकट 91 मामलों में 50 हजार से अधिक रूपयों की वसूली की है। अनियमित टिकट के 68 मामलों में 26 हजार रूपए वसूले गए। बिना बुक लगेज के 117 , गंदगी फैलाने के एक मामला दर्ज किया गया। टीम ने कुल 277 मामलों से 85 हजार से अधिक रूपयों का जुर्माना किया। इस दौरान बिना प्लेटफार्म टिकट स्टेशन की सैर करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

close